इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|03:56|IST
ताजा खबर

ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे से धड़ाम हुआ शेयर बाजार, 10 मिनट में डूबे 10 लाख करोड़ रुपये

Updated: digiana.com | Dec 20, 2021, 12:27 PM IST

 ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे से धड़ाम हुआ शेयर बाजार, 10 मिनट में डूबे 10 लाख करोड़ रुपये

नई दिल्ली, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों का बुरा असर बाजार पर दिख रहा है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम से नीचे जा गिरा जिसनें एक ही झटके में पैसों को पानी में बहा दिया। सेंसेक्स में 1000 अंक और निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ ही बाजार पूरी तरह हिल गया। बाजार खुलने के 10 मिनट के अंदर 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन में ही 0.50 फीसदी से अधिक की गिरावट में थे। जैसे ही सेशन ओपन हुआ, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी  दोनों एक फीसदी से अधिक टूट गए। सुबह 10:30 बजे तक यह गिरावट करीब ढाई फीसदी की हो गई। बाजार में चारों तरफ हाहाकार का माहौल रहा। इस गिरावट में इन्वेस्टर्स ने चंद मिनटों के कारोबार में हजारों करोड़ गंवा दिए।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 494 पॉइंट्स टूटकर 56,517 पर खुला था। हालांकि इसने पहले ही मिनट में 56,104 का निचला स्तर भी बना लिया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल सनफार्मा ही बढ़त में हैं। बाकी इसके 29 शेयर्स में भारी गिरावट है। एनएसई निफ्टी भी करीब ढाई फीसदी गिरकर चार महीने के निचले स्तर 16,570 अंक के पास तक गिर गया। इस दौरान बैंक निफ्टी करीब 1200 अंक टूट गया।
टाटा स्टील और SBI 4-4% से ज्यादा गिरे, जबकि HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल, टेक महिंद्रा जैसे शेयर 3-3% से ज्यादा टूटे हैं। वहीं मारुति, NTPC, कोटक बैंक, रिलायंस, ITC, टाइटन के शेयर भी 2-2% से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.