इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|22:09|IST
ताजा खबर

दुनिया के तीसरे धनकुबेर बने गौतम अडानी, 137 अरब डॉलर हुई नेटवर्थ

Updated: digiana.com | Aug 30, 2022, 05:35 PM IST

दुनिया के तीसरे धनकुबेर बने गौतम अडानी, 137 अरब डॉलर हुई नेटवर्थ

नई दिल्ली, गौतम अडानी भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। आज से कुछ साल पहले भले ही दुनिया में काफी सारे लोग उनका नाम नहीं जानते होंगे, लेकिन अभी पूरी दुनिया उन्हें जान चुकी है। अब गौतम अडानी ने नेटवर्थ के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब वह कामयाबी की नई इबारत लिखते हुए दुनिया के तीसरे धनी व्यक्ति हो गए हैं। अडानी ऐसा करने वाले पहले एशियाई कारोबारी हैं।
 दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेज़न के फाउंडर जेफ बेजोस ही उनसे आगे रह गए हैं। अडानी ने अब Louis Vuitton के सीईओ एवं चेयरमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक 60 साल के अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अडानी की नेटवर्थ बढ़कर फिलहाल 137.4 बिलियन डॉलर हो चुकी है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक 30 मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास केवल 5.10 अरब डॉलर की संपत्ति थी। 16 जनवरी 2020 को 11 अरब डॉलर पर पहुंचने वाले अडानी की संपत्ति में उछाल जून 2020 से आने लगा। 9 जून 2021 तक आते-आते उनकी संपत्ति करीब-करीब 7 गुना उछल कर 76.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसके बाद तो उनकी दौलत को पंख लग गए। 29 अप्रैल 2022 को उन्होंने 122 अरब डॉलर का मुकाम हासिल कर लिया और अब वह 137 अरब डॉलर पर हैं।
गौतम अडानी ने बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ने से पहले माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को पिछले महीने पछाड़ कर इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया था। गेट्स ने पिछले महीने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाजसेवा के कार्यों के लिए दान किया था, जिससे उनकी नेटवर्थ एक झटके में काफी कम हो गई थी। दूसरी ओर अडानी की कंपनियों ने शेयर बाजार को मात देते हुए लगातार अच्छा परफॉर्म किया है जिससे उनकी नेटवर्थ बढ़ी है। अभी गेट्स की नेटवर्थ कम होकर 117 बिलियन डॉलर रह गई है।
गौतम अडानी के लिए बिजनेस के मोर्चे पर भी पिछले कुछ महीने शानदार साबित हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक के बाद कई अहम डील की। अभी हाल ही में अडानी का नाम मीडिया कंपनी एनडीटीवी की हिस्सेदारी खरीदने के प्रयास के कारण चर्चा में था। अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड अपनी सब्सिडियरी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से एनडीटीवी की एक प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के 99.99 फीसदी शेयर खरीदने का प्रयास किया है।  s

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.