नई दिल्ली: ट्विटर, अमेजन, फेसबुक के बाद अब पेप्सिको कंपनी भी कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। बेवरेजेस सेक्ट की दिग्गज कंपनी पेप्सिको पर भी आर्थिक मंदी के काले बादल मंडराने लगे हैं। कंपनी सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. कंपनी अपने नॉर्थ अमेरिकी स्नैक और बेवरेजेस डिवीजन में सैकड़ों कर्मचारियों को निकाल रही है। कंपनी अपने टेक्नोलॉजी और मीडिया विभाग से कई कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेप्सिको इन दोनों रिजन के 100 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकता है। इस मामले पर पर भी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका की कई दिग्गग कंपनियों जैसे अमेजन, ट्विटर, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल आदि जैसे कई कंपनियों ने अपने यहां काम करने वाले कई लोगों की छंटनी की है।
कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर इस कंपनी में करीब 3,09,000 कर्मचारियों को रोजगार देती है। केवल अमेरिका की बात करें तो कंपनी 1.29 लाख लोगों को नौकरी देती है। अमेरिका में मंदी की आशंका लगातार बढ़ रही है। इस कारण देश की तमाम दिग्गज कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इसके साथ ही कंपनियों ने नई भर्तियों पर भी रोक लगा दी है। इससे अमेरिका समेत पूरी दुनिया में नौकरी का संकट उत्पन्न हो सकता है।
अनिश्चित आर्थिक वातावरण और मुद्रास्फीति की दृढ़ता ने विभिन्न प्रकार के उद्योगों में कंपनियों को परेशान कर दिया है और उन्हें लागत पर कटौती करने के लिए प्रेरित किया है। नेशनल पब्लिक रेडियो हायरिंग को प्रतिबंधित कर रहा है और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक का सीएनएन नौकरियों में कटौती कर रहा है, जैसा कि कई अन्य मीडिया दिग्गज हैं। इस बीच Amazon.com Inc., Apple Inc. और Meta Platforms Inc. समेत बड़ी टेक कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...