इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 April, 2024|03:08|IST
ताजा खबर

दशगात्र कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 17 लोग बीमार, इलाज एक लिए अस्पताल में भर्ती

Updated: digiana.com | Oct 19, 2021, 12:33 PM IST

 दशगात्र कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 17 लोग बीमार, इलाज एक लिए अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दशगात्र कार्यक्रम में भोजन करने के बाद 17 लोग बीमार हो गए है। अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के कोटा विकास खंड के अंतर्गत आमामुड़ा गांव में दशगात्र कार्यक्रम में कथित रूप से भोजन करने के बाद 17 ग्रामीण बीमार हो गए।
कोटा क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी तुलाराम भारद्वाज ने बताया कि कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमामुड़ा गांव में शनिवार को एक दशगात्र कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में भोजन के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम में भोजन के बाद कई लोगों ने तबीयत बिगड़ने की शिकायत की।
 गांव में बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग का दल गांव पहुंचा और लोगों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान 17 ग्रामीणों को रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से 7 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर शहर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
एसडीएम भारद्वाज ने बताया कि आमामुड़ा गांव में 1 महिला की मौत की सूचना है लेकिन वह दशगात्र कार्यक्रम में शामिल थी या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस मामले की जांच के लिए क्षेत्र के तहसीलदार को वहां भेजा गया है।  










सम्बंधित खबरें...
मानसिक रूप से बीमार था युवक, चलती ट्रेन से कूदा
[ Posted On digiana.com | Oct 28, 2022, 05:36 PM IST ]

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में एक युवक ने चलती ट्रेन से कूदकर जान दे दी। बिलासपुर के जंगलों में एक खाई में उसका शव पड़ा मिला।...

बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से...
[ Posted On digiana.com | Sep 24, 2022, 07:13 PM IST ]

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग के साथ कलेक्ट्रेट में काम करने वाले कर्मचारी ने दुष्कर्म किया है। आरोपी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.