भोपाल, मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने रैगांव विधानसभा सीट पर प्रतिमा बागरी, पृथ्वीपुर सीट पर शिशुपाल यादव, जोबट सीट पर सुलोचना रावत और खंडवा लोकसभा सीट पर ज्ञानेश्वर पटेल को टिकट दिया गया है।
खंडवा उपचुनाव के लिए भाजपा ने ओबीसी नेता ज्ञानेश्वर पाटिल पर भरोसा जताया है। वहीं आदिवासी बहुल जोबट सीट पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई सुलोचना रावत के नाम की पहले से ही चर्चा थी। सुलोचना रावत की जोबट विधानसभा पर अच्छी खासी पकड़ है और वह यहां से पहले भी कांग्रेस विधायक रह चुकी हैं।
रैगांव सीट पर भाजपा ने महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रतिमा बागरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।प्रतिमा लंबे समय से महिला मोर्चा और संगठन के काम में सक्रिय थीं। प्रतिमा बागरी के अलावा पुष्पराज बागरी का नाम भी टिकट की रेस में था। हालांकि पार्टी हाईकमान ने प्रतिमा बागरी का नाम फाइनल किया है।
पृथ्वीपुर सीट पर सपा से भाजपा में शामिल हुए शिशुपाल सिंह यादव को टिकट दिया गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में शिशुपाल यादव ने सपा के टिकट पर लड़ते हुए 44 हजार से ज्यादा वोट पाए थे। नंद कुमार चौहान के निधन के बाद खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पहले यहां से नंदकुमार चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह के नाम की भी चर्चा थी।
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...