नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। रुसी सेना यूक्रेन के कई शहरों पर लगातार बम बरसा रही है। अब रूस के हमले रिहायशी इलाकों में भी शुरू हो गए हैं। दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग का आज 17वां दिन है। यूक्रेन के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। वहीं दुनियाभर के कई देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। जंग के बीच रूस भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़े प्रतिबंध लगा रहा है।
अब रूस में Instagram को एक्सेस करने से ब्लॉक कर दिया गया है। यानी अब रूस में इंटरनेट यूजर्स फोटो-शेयरिंग ऐप Instagram को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। रूस का आरोप है कि इसका इस्तेमाल रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। कम्युनिकेशन और मीडिया रेगुलेटर Roskomnadzor ने एक स्टेटमेंट में कहा कि वो Instagram के नेशनल एक्सेस को बंद कर रहे हैं क्योंकि प्लेटफॉर्म रूसी नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहा है।
इस पर रिएक्शन देने हुए इंस्टाग्राम के Adam Mosseri ने ट्वीट किया है कि ये गलत है। इससे 8 करोड़ रूसी को एक-दूसरे और दुनिया से कट हो जाएंगे क्योंकि रूस के 80 परसेंट लोग देश के बाहर के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करते हैं। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार Meta अपनी हेट स्पीच पॉलिसी में टेम्पररी चेंज कर रहा था। यूक्रेन से युद्ध शुरू करने से कुछ देशों के Facebook और Instagram यूजर्स रूसी नागरिकों और सेनाओं के खिलाफ हिंसा वाले पोस्ट कर सकते थे।
बता दें कि मेटा इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक का स्वामित्व रखती है। इंटरफैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया कंपनी को ‘चरमपंथी संगठन’ घोषित करने का ऐलान रूसी संघ के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने किया है। रूस पहले ही फेसबुक का एक्सेस ब्लॉक कर चुका है। इसके अलावा ट्विटर पर भी लिमिटेड एक्सेस लगा दिया गया है।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया, जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...
नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला...
नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...