नई दिल्ली: एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक के बाद अब केंद्र के एक और मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक हो गया। हैकर्स ने आज सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल सुबह हैक किया गया था। अब यह ठीक हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिप्टो वॉलेट सुई वॉलेट को बढ़ावा देने वाला एक ट्वीट सबसे पहले जल शक्ति मंत्रालय के अकाउंट से सुबह 5:38 बजे पोस्ट किया गया था। सुई का लोगो और नाम दिखाने के लिए कवर पिक्चर के साथ अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर को भारतीय ध्वज से सुई के लोगो में भी बदल दिया गया था।
इससे पहले दिल्ली एम्स के सर्वर पर भी साइबर अटैक किया गया था, जिसके बाद हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था और सर्वर ठप होने के कारण कई दिनों तक सभी काम मैनुअल किए गए थे।
एम्स का सर्वर 23 नवंबर की सुबह 7 बजे से डाउन हुआ था। 24 घंटे बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो पाने के बाद एम्स के अफसरों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। एम्स की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस मामले को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन यूनिट को सौंप दिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने स्वच्छ भारत और अन्य मंत्रालयों को टैग करते हुए कई सारे ट्वीट किए। पोस्ट किए गए ट्वीट्स में कुछ संभावित बॉट अकाउंट्स और कुछ रियल अकाउंट्स को भी टैग किया गया। हैकर्स ने 80 से ज्यादा ट्वीट किए थे. कुछ ट्वीट्स में पाकिस्तानी अकाउंट्स को भी टैग किया गया और क्रिप्टो-आधारित ट्विटर अकाउंट के लिंक भी हैं। मंत्रालय ने हैकिंग हमले की पुष्टि की है।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया, जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...
नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला...
नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...