इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|21:55|IST
ताजा खबर

शहर में जलप्रदाय के लिए शिप्रा और साहेबखेड़ी से भी ले रहे पानी

Updated: digiana.com | Jul 31, 2021, 07:10 PM IST

शहर में जलप्रदाय के लिए शिप्रा और साहेबखेड़ी से भी ले रहे पानी

उज्जैन: आधा मानसून सीजन बीत गया लेकिन गंभीर डेम अपनी क्षमता से भर नहीं पाया है। अब तक शहरवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पीएचई विभाग द्वारा दो दिन छोड़कर शहर में जलप्रदाय किया जा रहा है। शहर में जलप्रदाय के मुख्य स्त्रोत गंभीर बांध में आज तक मात्र 286 एमसीएफटी पानी स्टोर है। इस कारण शहर में गंभीर, शिप्रा और साहेबखेड़ी तालाब से पानी लेकर जलप्रदाय किया जा रहा है। पीएचई उपयंत्री राजीव शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में गंभीर डेम में पानी की आवक रुक चुकी है।
डेम में आज 286 एमसीएफटी पानी स्टोर है, जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 500 एमसीएफटी पानी स्टोर था। अभी मानसून सीजन के दो माह अगस्त व सितम्बर बाकि हैं। पिछले वर्ष से तुलना की जाये तो गंभीर डेम पिछले वर्ष 22 अगस्त को अपनी पूरी क्षमता 2250 एमसीएफटी के साथ भरा था और लगातार तेज बारिश होने से डेम में पानी की आवक जारी रहने के कारण गेट खोले गये थे। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश का अनुमान मौसम विभाग द्वारा बताया गया है। फिलहाल गंभीर डेम के अलावा शिप्रा नदी और साहेबखेड़ी तालाब से जलप्रदाय के लिये पानी लिया जा रहा है। खास बात यह कि उण्डासा तालाब फरवरी माह में ही सूख चुका था और अब तक तालाब में पानी की आवक भी शुरू नहीं हुई है। बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम से आस पिछले एक सप्ताह से बादल छाये रहने के साथ ही हल्की और रिमझिम बारिश जिले में हो रही है, लेकिन तेज बारिश की अगले दो दिनों तक संभावना नहीं है। मौसम प्रेक्षक राजेन्द्र गुप्त ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठा सिस्टम मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है, लेकिन सिस्टम का रुख उत्तरी मध्यप्रदेश की ओर अधिक है। यदि बादल दिशा बदलते हैं तो पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश की संभावना बनेगी। जिले में अब तक कुल 365.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है और अगले दो दिनों तक इसी प्रकार रिमझिम और हल्की बारिश होती रहेगी।

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST ]

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.