इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|15:15|IST
ताजा खबर

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, महाशिवरात्रि के पहले दिन किया अभिषेक

Updated: digiana.com | Feb 21, 2022, 11:19 AM IST

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, महाशिवरात्रि के पहले दिन किया अभिषेक

उज्जैन, संघ प्रमुख इन दिनों उज्जैन दौरे पर है। इसी कड़ी में सोमवार को उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। संघ प्रमुख सुबह 4 बजे होने वाली महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यहां ढाई घंटे बिताए। भस्मारती में शामिल होने के साथ उन्होंने महाशिवरात्रि के पहले दिन बाबा महाकाल का पूजन और अभिषेक किया।
मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने संघ प्रमुख द्वारा बाबा महाकाल का पूजन कराया। मंदिर समिति की तरफ से संघ प्रमुख को मंदिर की प्रतिमा, शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। मोहन भागवत के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर को देर रात ही छावनी में तब्दील कर दिया गया था। महाशिवरात्रि के पहले दिन आम श्रद्धालुओं को मोहन भागवत के कार्यक्रम के चलते 40 मिनट देरी से प्रवेश दिया गया।    
मोहन भागवत मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद सुबह 6.32 पर इस्कॉन मंदिर के रेस्ट हाउस रवाना हुए, जहां वह ठहरे हुए हैं। संघ प्रमुख आज मालीपुरा क्षेत्र स्थित आराधना भवन में भी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह संघ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत 19  फरवरी शनिवार रात 9 बजे उज्जैन पहुंचे थे। इस बार वह इस्कॉन मंदिर के रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। 20 फरवरी को उन्होंने मालवा प्रांत के संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सोमवार सुबह वह विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। इसके बाद वह इस्कॉन मंदिर समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगे और संघ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
 22 फरवरी को मोहन भागवत मालवा क्षेत्र के चिंतामन मार्ग स्थित विद्या भारती विक्रमादित्य भवन क्रांति प्रशिक्षण कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस साल संघ प्रमुख मालवा क्षेत्र की समीक्षा के लिए राज्य आए हैं। संघ प्रमुख की सुरक्षा के लिए इस्कॉन और इसके आसपास के क्षेत्र में 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST ]

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.