उज्जैन, सावन के पहले सोमवार को महाकाल मंदिर में मची अफरा-तफरी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है। इसके लिए अलसुबह 4 बजे से ही महाकाल मंदिर की सहायक प्रशासन पूर्णिमा शृंगी को भेजा गया। यहां उन्होंने सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं को लाइन में लगवाना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही बेरिकैडिंग अब हरसिद्धि मंदिर तक कर दी गई है।
सावन के पहले सोमवार के दिन ही सुबह करीब 10:30 बजे दर्शनों को लेकर अफरा-तफरी मच गई थी। यही नहीं, कुछ श्रद्धालुओं के बीच भी मारपीट हो गई थी। इसका एक और वीडियो भी मंगलवार को सामने आया। वीडियो में पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को पीटते हुए ले जाते दिख रहे हैं। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ लोगों में थप्पड़ भी मारते दिख रहे हैं। इससे पहले गेट नंबर 3 और 4 पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। यही नहीं, भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों ने गेट नंबर 4 के पास भस्मारती गेट को भी खोल दिया था। इससे मंदिर में एकदम लोग घुस गए।
भीड़ में 4 महिलाएं और 2 बच्चे भी दब गए। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी व्यवस्था में बदलाव की बात कही थी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर दूसरे दिन मंगलवार से ही महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं को बदला गया। इसके लिए अल सुबह 4 बजे मंदिर की सहायक प्रशासक पूर्णिमा शृंगी को भेजा गया। यहां उन्होंने सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगवाना शुरू कर दी थी। इसके साथ अब बेरिकैडिंग हरसिद्धि मंदिर तक कर दी गई है।
अब गेट नंबर 3 और 4 पर लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया जाएगा। सभी श्रद्धालु बेरिकैडिंग से ही दर्शन करने आएंगे। साथ ही, प्रवेश द्वार और निर्गम द्वार पर पुलिसकर्मी समेत मंदिर समिति के गार्ड की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। आने वाले सोमवार से पहले मंदिर समिति सुरक्षा को लेकर नया प्लान तैयार करेगी।
उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...
उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...
उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...
नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...