उज्जैन, मध्यप्रदेश में देश विरोधी घटनाएं बढ़ती जा रही है। उज्जैन में लगे देश विरोधी नारे और इंदौर में हुई चूड़ीवाले की पिटाई का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि अब एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह कथित वीडियो महिदपुर के झारड़ा गांव का बताया जा रहा है। यहां शनिवार को एक कबाड़ी कबाड़ बेचने वाले को हड़काते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कुछ युवक अल्पसंख्यक समाज के एक कबाड़ बेचने वाले से जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवा रहे हैं। वीडियो उज्जैन का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग इस वीडियो में कबाड़ का सामान भी फेंकते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कबाड़ वाले को हिन्दुओं के गांव में प्रवेश नहीं करने की भी चेतावनी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिदपुर निवासी अब्दुल रशीद गांव सेकली में कबाड़ का धंधा करने गए थे। यहां कुछ लोगों ने रशीद को गांव में धंधा न करने को लेकर चेतावनी दी। इसके बाद पिपलियाधुमा फंटे पर दो युवकों ने अब्दुल रशीद को मजहब के नाम पर हड़काया। साथ ही उससे जय श्री राम के नारे बुलवाते हुए गांव में नहीं घुसने की धमकी भी दे डाली। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
इससे पहले मोहर्रम के दिन शहर की गीता कॉलोनी में कुछ उपद्रवियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इसको लेकर यहां जमकर बवाल हुआ था। इतना ही नहीं पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले की जांच बढ़ाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...
उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...
उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...
नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...