अलीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां अलीगढ़ में उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर स्थापित होने वाली यूनिवर्सिटी की नींव रख दी है। यूनिवर्सिटी की नींव रखने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया। साथ ही उन्होंने लोगों को राधाष्टमी की शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की अनुपस्थिति बहुत ज्यादा महसूस कर रहा हूं। आज कल्याण सिंह जी हमारे साथ होते तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस सेक्टर में बन रही अलीगढ़ की नई पहचान को देखकर बहुत खुश हुए होते। आज अलीगढ़ के लिए, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है।
मोदी ने कहा कि आज जब देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो इन कोशिशों को और गति दी गई है। भारत की आजादी में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के योगदान को नमन करने का ये प्रयास ऐसा ही एक पावन अवसर है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर उस युवा हो जो बड़े सपने देख रहा है जो बड़े लक्ष्य पाना चाहता है। उसे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के बार में अवश्य जानना चाहिए अवश्य पढ़ना चाहिए।
हमारी आजादी के आंदोलन में ऐसे कितने ही महान व्यक्तित्वों ने अपना सब कुछ खपा दिया लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और राष्ट्र नायिकाओं की तपस्या से देश की अगली पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि उनकी गाथाओं को जानने से देश की कई पीढ़ियां वंचित रह गईं। 20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...