इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|05:20|IST
ताजा खबर

पटरी से उतरी मालगाड़ी, शताब्दी एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट

Updated: digiana.com | Jan 22, 2022, 11:04 AM IST

पटरी से उतरी मालगाड़ी, शताब्दी एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट

भोपाल, ट्रेन से यात्रा करने वाले भोपाल से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है जिसके कारण उस रूट पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
दरअसल उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर भूतेश्वर-वृंदावन के मध्य मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस कारण आज नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी ट्रेन दोनों तरफ से रद्द कर दी गई है। हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन विशाखापत्तनम एक्सप्रेस भी प्रारंभिक स्टेशन से कैंसिल रहेगी। इसके साथ ही 10 से ज्यादा ट्रेन के रूट बदले गए हैं।
ये ट्रेनें रद्द-
- गाड़ी संख्या 12002/12001 नई दिल्ली-रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दोनों तरफ से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12642 हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन विशाखापत्तनम एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
इनका रूट बदला-
- गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर-छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस वाया गजियाबाद-अलीगढ़ जंक्शन-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट होकर चलाई जा रही है।
- गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12919 डॉ.अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णव देवी कटरा एक्सप्रेस, 12979 वास्कोडिगामा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12615 चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 22691 वेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12085 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-एत्मादपुर-मितावली-गाजियाबाद होकर
- गाड़ी संख्या हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-टुंडला-गाजियाबाद होकर चल रही है।
- गाड़ी संख्या 12626 नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद-मितावली-एत्मादपुर-अगरा कैंट होकर चल रही है।
अमृतसर से प्रस्थान कर बिलासपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मेरठ सिटी-हापुड़-खुर्जा जंक्शन-टुंडला-प्रयागराज जंक्शन-मानिकपुर-कटनी होकर चलाई जा रही है।
- 21 जनवरी को फिरोजपुर से प्रस्थान कर छ्त्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को जाने वाली गाड़ी संख्या 12138 पंजाब मेल परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-अलवर-मथुरा जंक्शन होकर चल रही है।
- गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 12650 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद-मितावली-एत्मादपुर-आगरा कैंट होकर चल रही है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.