रामपुर: रामपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब चार दशक के बाद आजम खान मुख्य भूमिका में नहीं हैं। चुनावी मैदान में भले ही वे न हों, लेकिन अपने रसूख की बदौलत चुनावी मैदान को साधने की कोशिश जरूर कर रहे हैं। चुनाव से पहले अपने विवादित बयानों को लेकर उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में उनके ख्हिलाफ दो केस दर्ज हो गए है। एक केस महिलाओं की ओर से कराया गया है। दूसरा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त जनसभा के दौरान दिए गए उनके भाषण पर केस दर्ज हुआ है।
आजम खान ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया था। अखिलेश यादव रामपुर के चुनावी मैदान में 1 दिसंबर को उतरे थे। किला के मैदान में उन्होंने जनसभा की थी। इस जनसभा में शामिल होते हुए आजम खान ने ऐसा बयान दिया जो अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
दरअसल, आजम खान ने जनसभा में लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि तुम कम हो, वर्दियां ज्यादा हैं। वाह रे मेरे देश के चलाने वालों मुबारक हो। चुनाव आयुक्त को कथित तौर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि इलेक्शन कमिश्नर यहां आ जाओ। दे दो जीत का सर्टिफिकेट। एमएलए का सर्टिफिकेट। हम भी ताली बजाएंगे। उनका इशारा भाजपा उम्मीदवार को जीत घोषित किए जाने का था।
इससे पहले 29 नवंबर को शुतरखाना में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था- आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है, उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा। भले ही मैं उस दिन रहूं या न रहूं लेकिन आप तो रहेंगे ही। बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जैसा सलूक उनके साथ हो रहा है, अगर वैसा वे 4 सरकारों में रहने के बाद करते तो बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले यह पूछता कि पूछ लो आजम खान से, बाहर निकलना भी है या नहीं।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...