नई दिल्ली, नवरात्रि में देवी की उपासना के साथ ही कन्या पूजन का भी अपना ही अलग महत्त्व है। इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का खास महत्व बताया गया है। इस दिन 2 वर्ष से 11 वर्ष की बच्चियों की पूजा की जाती है कई स्थानों पर लोग दुर्गाष्टमी के दिन ही कन्या पूजन करते हैं, तो कहीं पर नवमी के दिन। हालांकि आप चाहें तो नवरात्रि में प्रतिदिन भी कन्या पूजन कर सकते हैं। माना जाता है कि अलग-अलग रूप की कन्याएं देवी के अलग-अलग स्वरूप को दर्शाती हैं। ऐसे में जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि।
दुर्गाष्टमी, कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस बार अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को पड़ रही है। इसे महाष्टमी भी करते हैं। अष्टमी तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 05 मिनट से हो रही है। साथ ही अष्टमी तिथि का समापन 9 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसके अलवा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक है। सुकर्मा योग दिन में 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक है। दिन का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक है। इन शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन किया जाता है।
राम नवमी 2022
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को राम नवमी कहते हैं।नवमी तिथि का प्रारंभ 10 अप्रैल को 01:23 एएम से हो रहा है, जो 11 अप्रैल को प्रात: 03:15 बजे तक है। इस दिन सुकर्मा योग दोपहर 12:04 बजे तक है। इस दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन है. इस दिन आप सुबह से ही कन्या पूजन कर सकते हैं। इस दिन का शुभ समय दिन में 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक है।
कन्या पूजन विधि
दुर्गाष्टमी या राम नवमी पर आप मां दुर्गा की पूजा करें। फिर कन्याओं को भोजन पर आमंत्रित करें। आदरपूर्वक उनको आसन पर बैठाएं। फिर साफ जल से उनके पांव पखारें, उनकी फूल, अक्षत् आदि से पूजा करें. इसके बाद घर पर बने पकवान भोजन के लिए दें। इस दिन हलवा, चना और पूड़ी बनाते हैं। मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा दें और खुशी खुशी उनको विदा करें, ताकि अगले साल फिर आपके घर मातारानी का आगमन हो।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...