नई दिल्ली, नया साल ख़त्म होने में अब तीन दिन का समय बाकी रह गया है। ऐसे में सभी लोग नए साल के जश्न की तैयारियों में लगे हुए हैं। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए। बीते साल जिन कठिनाइयों का सामने उन लोगों ने किया वो अब नहीं करना पड़े। यदि आप चाहते है कि आने वाला नया साल आपकी उम्मीदों पर खरा उतरे तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप चाहते है कि 2022 में आपके घर में धन की कमी नहीं रहे इसके लिए आप साल शुरू होने से पहले कुछ चीजें अपने घर में ले आईये।
मोर पंख
भगवान श्रीकृष्ण का सबसे प्रिय मोर पंख जिस घर में रखा होता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप अपने नए साल को खुशियों से भरना चाहते हैं तो घर में मोर पंख जरूर लाकर रखें।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा मौजूद होता है वहां कभी भी अशांति नहीं होती है। साथ ही घर धन धान्य से भरा रहता है। नया साल शुभ रहे इसके लिए आप नए साल से पहले घर में तुलसी का पौधा ला सकते हैं।
ठोस चांदी का हाथी
नया साल शुरू होने से पहले इसको घर में रखें। ज्योतिष के अनुसार इसका चमत्कारिक प्रभाव होता है। राहु और केतु का बुरा प्रभाव समाप्त होता है। साथ ही व्यक्ति के व्यापार तथा नौकरी में उन्नति होती रहती है। हाथी रखने से घर में शांति तथा सुख समृद्धि बनी रहती है।
स्वास्तिक का चित्र
स्वास्तिक का चित्र घर में रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक संस्कृत के 'सु' और 'अस्ति' से मिलकर बना हुआ है जिसका अर्थ होता है 'शुभ'। स्वास्तिक से परिवार, धन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं।
गोमती चक्र
साधारण पत्थर की तरह दिखने वाला गोमती चक्र चमत्कारिक होता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। इसको लाकर सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...