नई दिल्ली, रक्षाबंधन में अब दो दिन का समय बाकी रह गया है। ऐसे में बाजारों में राखी की दुकानें सज गई है और बहनें अपने भाइयों के लिए राखियाँ खरीद रही है। हालांकि इस दिन भाइयों को राखी बांधने से पहले बहनों को अपने इष्ट देवों को राखी बांधना चाहिए। ऐसा करने से देवता आपके मां-सम्मान की रक्षा करते हैं और तमाम दुखों से दूर रखते हैं। जानते हैं कि किस भगवान को कौन सा रक्षा सूत्र बांधना चाहिए।
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन की सारी समस्याएं गणपति हर लेते हैं और घर में खुशहाली बढ़ती है। इसलिए रक्षा बंधन के दिन सबसे पहले गणपति बप्पा को राखी बांधनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि गणपति को लाल रंग की ही राखी बांधें।
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है। रक्षाबंधन के दिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाकर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न रहते हैं और अपने श्रद्धालुओं को मनचाहा वरदान देते है।
सावन भगवान शिव की अराधना का महीना होता है। रक्षा बंधन भी सावन माह के आखिरी दिन आता है ऐसे में इस दिन भोलेनाथ को नीले रंग का रक्षा सूत्र जरूर बांधनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और परिवार में सुख-संपन्नता का वास होता है।
सनातन धर्म के मुताबिक श्रीकृष्ण की उंगली से खून बहने पर द्रोपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनकी उंगली और कलाई पर बांधा था। इस दिन से भी भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन की शुरुआत मानी जाती है। महाभारत कथा के अनुसार चीरहरण के समय भगवान कृष्ण ने चीर बढ़ाकर द्रोपदी के मान-सम्मान की रक्षा की थी। माना जाता है कि श्रीकृष्ण को हरे रंग की राखी बांधने से वह जीवन के सारे दुखों को दूर कर देते हैं।
भगवान हनुमान भारतीय संस्कृति में संकटमोचक कहे जाते हैं। जब-जब भगवान राम संकट में पड़े, तब-तब पवन पुत्र हनुमान ने आगे बढ़कर उनकी सारी समस्या दूर की है इसलिए रक्षाबंधन वाले दिन हनुमान जी को लाल रंग का धागा जरूर बांधना चाहिए। ऐसा करने से मंगल दोष दूर होते हैं और बल-बुद्धि की प्राप्ति होती है।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...