इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|10:17|IST
ताजा खबर

भगवान शिव की अराधना करते समय चढ़ाए ये फूल, जल्द होते हैं प्रसन्न

Updated: digiana.com | Nov 22, 2021, 05:00 PM IST

भगवान शिव की अराधना करते समय चढ़ाए ये फूल, जल्द होते हैं प्रसन्न

नई दिल्ली, शिव पूजा का सबसे पावन दिन सोमवार है। इस शिव मंदिरों में भक्तों का भारी जमावड़ा देखा जा सकता है. सारे देवों में शिव ही ऐसे देव हैं जो अपने भक्‍तों की भक्ति-पूजा से बहुत जल्‍दी ही प्रसन्‍न हो जाते हैं। शिव भोले को आदि और अनंत माना गया है जो पृथ्वी से लेकर आकाश और जल से लेकर अग्नि हर तत्व में विराजमान हैं। भगवान शिव की आराधना के समय कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए जैसे- काले रंग के वस्‍त्र पहनकर न करें पूजा और न ही अर्पित करें कुमकुम और सिंदूर।
शिव पुराण में भगवान शंकर की पूजा में फूल-पत्तियां दोनों को ही चढ़ाने का विशेष महत्व बताया गया है। महादेव के जलाभिषेक के बाद, उनको शिवप्रिय बिल्वपत्र समर्पित किया जाता हैं। वहीं, आंकड़ा, परिजात आदि के फूल चढ़ाए जाते हैं और भांग, धतूरे, ऋतुफल, मिष्ठान्न आदि का भोग लगाया जाता है। कैलाशपति शिव को विभिन्न तरह के सुगंधित फूलों को चढ़ाने का प्रावधान है।अलग-अलग तरह के फूलों को समर्पित करने से शिवभक्त को इच्छानुरूप फल की प्राप्ति होती है।
 धतूरा
धतूरे का धार्मिक के साथ ही औषधीय महत्व भी होता है। इसके बीज से लेकर जड़, तना, फल, फूल व रस तक कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। शंकर जी को चढ़ाए जाने वाले फूलों में धतूरा प्रमुख है। जो निःसंतान है उन्हें संतान प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को धतूरा अर्पित करना चाहिए।
दूब
दूब या दुर्वा यूं तो एक तरह की घास ही है। मगर हिंदू मान्यता के अनुसार इसका धार्मिक महत्व है। आमतौर पर गणेशोत्सव के दौरान गणपति बाबा को दुर्वा अर्पित की जाती है। लेकिन गणेश की तरह ही उनके पिता शिव जी को भी दुर्वा प्रिय है और उन्हें एक लाख दुर्वा चढ़ाने से उम्र लंबी होती है।
बिल्व पत्र
बिल्व पत्र या बेल पत्र की महत्ता भगवान भोलेनाथ की वजह से ही है। बेल पत्र के पेड़ को शिवद्रुम के नाम से भी जाना जाता है। सभी भक्त खास अवसरों पर भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करते हैं, क्योंकि ऐसा करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
गुड़हल
गुड़हल या जपाकुसुम लाल रंग के बेहद ही सुंदर फूल होते हैं। ये भगवान गणेश के साथ ही भगवान शंकर के भी प्रिय होते हैं। गुड़हल के फूलों के अर्पण से दुश्मनों का विनाश होता है।
बेला
बेला का फूल सफेद रंग का बेहद सुगंधित पुष्प होता है। इस छोटे से फूल से भी आप शिवजी को प्रसन्न कर सकते हैं। यदि आपकी शादी में दिक्कत आ रही है तो शिव को बेला के फूल अर्पित करने से अच्छा वर मिलेगा।
पारिजात
पारिजात, हरसिंगार या शिउली का फूल भी सफेद रंग का होता है और इसमें एक नारंगी डंडी होती है। रात में खिलने वाले इन फूलों को शिव को अर्पित करने से खुशियों व ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है।
गुलाब
आमतौर पर देवताओं को गुलाबी रंग के गुलाब की पंखुड़ियां चढ़ाई जाती है। लेकिन शिव का प्रिय तो लाल गुलाब होता है। यदि आप उन्हें लाल गुलाब अर्पित करते हैं तो धन व समृद्धि बढ़ने लगते हैं।

सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:58 PM IST ]

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 06:45 PM IST ]

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 06:38 PM IST ]

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...

 भगवान दत्तात्रेय जयंती कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
[ Posted On digiana.com | Dec 06, 2022, 05:56 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.