इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|15:02|IST
ताजा खबर

नहाय-खाय के बाद आज खरना, शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

Updated: digiana.com | Nov 09, 2021, 04:00 PM IST

 नहाय-खाय के बाद आज खरना, शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

नई दिल्ली, नहाय-खाय के साथ आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। नहाय-खाय केअगले दिन यानी आज खरना होता है और उसके अगले दिन छठ पूजा पर्व है। छठ पूजा में खरना का ख़ास महत्त्व है।  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है। खरना में दिन भर व्रत के बाद व्रती रात को पूजा के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर उसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं।
खरना यानी आज के दिन से ही छठ माता पूजन के लिए तैयारी की जाती है। आज जिन लोगों ने व्रत किया है वे शाम को पूजा करते हैं। इस पूजा के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि पूजन के समय शांति हो। किसी प्रकार के शोर में पूजा न करें। इसके अलावा  छठ पूजा के लिए भोग बनाने में भी बेहद सावधानी बरतें।
छठ पूजा में इन नियमों का रखें ध्यान-
खरना यानि आज शाम व्रत करने वाले लोग भोजन ग्रहण करते हैं। इसके लिए क्षेत्र के हिसाब से समय तय किया जाता है। साथ ही ध्यान रखा जाता है, कि पूजा के समय किसी प्रकार का शोर न हो। भोजन के समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि कोई बच्चा रोए नहीं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि भोजन के समय अगर कोई आवाज हो जाए तो व्रत करने वाला व्यक्ति वहीं रुक जाता है और उसके बाद भोजन नहीं करता है।
 खरना की शाम प्रसाद को ग्रहण करने से पहले छठी माई का आशीर्वाद लिया जाता है। प्रसाद लेकर निकलते समय व्रत करने वाले से उम्र में छोटे लोग उनके पैर छूते हैं। उनका छोड़ा भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। परिवार के लोग ये खाना जरूर खाते हैं।
भोजन के बाद थाली ऐसी जगह धोते हैं जहां पानी पर किसी का पैर न लगे और इसका धोवन अन्य जूठन में न जाए।
इसके अगले दिन यानि छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन सुबह से ही नियमों में और ज्यादा सख्ती हो जाती है।
 प्रसाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें शुद्ध और सात्विक होनी चाहिए। प्रसाद बनाने में घर के जो लोग लगेंगे वह नहाय-खाय के दिन ही नाखून भी काट लेते हैं।
 पूजा घर के लिए अलग कपड़ा रखना होता है। प्रसाद बनाने वाले लोग कमरे से निकलने के बाद ही खाना खा सकते हैं। प्रसाद बनाने का सारा इंतजाम करने के बाद ही कमरे के अंदर प्रवेश किया जाता है।  
भोग बनाते समय कम से कम बात की जाती है। प्रसाद बनाने वाले लोग अंगूठी पहनकर नहीं जाते है क्योंकि उसके अंदर भी प्रसाद का हिस्सा फंसकर बाहर जूठन तक पहुंच सकता है या नीचे गिर सकता है।
प्रसाद वाले कमरे के अंदर का काम पूरा करने के बाद हाथ वहीं बाल्टी में धो लिए जाते हैं और जो कपड़े पहने थे, वे कपड़े वहीं छोड़ दिए जाते हैं ताकि प्रसाद का हिस्सा कमरे से बाहर न आ जाए।
 ये सभी काम आज के दिन दोपहर तक पूरा करने के बाद सूप-दउरा सजाकर छठ घाट पर लोग पहुंचते हैं। उसके बाद  छठ घाट पर सूर्यास्त से कुछ देर पहले व्रती को पानी में उतरना होता है और सूर्यास्त से पहले सूप पर चढ़े प्रसाद को सूर्यदेव के सामने रखकर अर्घ्य अर्पण किया जाता है।
शाम का अर्घ्य अर्पण करने के बाद सूप के प्रसाद को उतारकर एक तरफ रख लिया जाता है और फिर सुबह के अर्घ्य के लिए उसी सूप को साफ कर तैयार कर लिया जाता है। उसमें नया प्रसाद रखा जाता है और घाट पर सूर्योदय के समय से एक घंटे पहले पहुंचकर उसे सजा लिया जाता है। इसे सुबह का अर्घ्य कहा जाता है। भोर का अर्घ्य 11 नवंबर की सुबह दिया जाएगा।






सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:58 PM IST ]

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 06:45 PM IST ]

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 06:38 PM IST ]

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...

 भगवान दत्तात्रेय जयंती कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
[ Posted On digiana.com | Dec 06, 2022, 05:56 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.