इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|12:55|IST
ताजा खबर

CBSE, CISCE टर्म 2 परीक्षाएं स्थगित करने की मांग, राज्यों में भी बोर्ड एग्जाम पर पड़ेगा असर

Updated: digiana.com | Jan 17, 2022, 04:59 PM IST

CBSE, CISCE टर्म 2 परीक्षाएं स्थगित करने की मांग, राज्यों में भी बोर्ड एग्जाम पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली: पिछले दो सत्रों में परीक्षाएं कोविड-19 के चलते प्रभावित होने के बाद इस महामारी का प्रभाव एक बार फिर से बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ता नजर आ रहा है। भले केंद्रीय बोर्डों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा इस शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित करने के कार्यक्रम के अंतर्गत पहले चरण यानि टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है, लेकिन महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच देश भर के स्कूलों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं, पैरेंट्स और अभिभावक अब टर्म 2 परीक्षाओं के आयोजन को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इनके द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से टर्म 2 परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है।
दूसरी तरफ विभिन्न राज्यों में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को परंपरागत तौर पर ही एक ही बार में आयोजित किया जाना है। इस क्रम में कई राज्यों द्वारा तो बोर्ड एग्जाम 2022 डेटशीट भी जारी कर दी गयी है। हालांकि अब जबकि महामारी का संक्रमण देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ रहा है तो सम्बन्धित राज्य सरकारों द्वारा स्कूलों को बंद करने की घोषणाएं या तो की जा रही हैं या पहले से लगे ऑफलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंधों को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं से पहले आयोजित किए जाने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम स्थगित किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं विभिन्न राज्यों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं पर लेटेस्ट अपडेट क्या है।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2022
राजस्थान राज्य में कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) द्वारा बोर्ड परीक्षा से पहले 17 जनवरी 2022 से शुरू होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। हालांक राजस्थान शिक्षा विभाग की एक बैठक में शामिल होने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला द्वारा कहा गया है कि 3 मार्च 2022 से होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित नहीं होंगी। बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड द्वारा 6074 केंद्रों पर आयोजित किया जाना है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन महामारी के चलते नहीं, बल्कि राज्य विधानसभा चुनावों के चलते प्रभावित हुआ है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की तारीखों और मतगणना की तारीखों की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) द्वारा घोषणा की गयी है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षाओं का आयोजन चुनावी प्रक्रिया के बाद किया जाएगा। हालांकि बोर्ड द्वारा तारीखों की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 24 मार्च से किया जा सकता है।
उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022
उत्तर प्रदेश की तरह ही उत्तराखण्ड राज्य में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन, प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 मार्च 2022 से किया सकता है। हालांकि, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UKBSE) द्वारा आमतौर पर दिसंबर के पहले दो सप्ताह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दिए जाने से अलग इस वर्ष के लिए परीक्षा कार्यक्रम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। बता दें कि उत्तराखण्ड में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2.42 लाख पंजीकरण हुए हैं।
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022
उधर मध्य प्रदेश में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से ही किए जाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की जा चुकी है। राज्य में कोविड-19 के नए वैरिएंट के संक्रमण की वर्तमान के मद्देनजर, स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार ने 5 जनवरी 2022 को कहा था कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं निधारित तारीखों से आयोजित की जाएंगी। बता दें कि राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक किया जाना है और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की जानी हैं।

सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट, ऐसे करें...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 01:42 PM IST ]

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

 टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की एग्जाम
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:24 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.