इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|20:19|IST
ताजा खबर

जिले में तहसीलदारों का टोटा, प्रभारी संभाल रहे तहसील

Updated: digiana.com | Sep 09, 2021, 11:07 AM IST

जिले में तहसीलदारों का टोटा, प्रभारी संभाल रहे तहसील

सिंगरौली, प्रदेश सरकार राजस्व संबंधी प्रकरणों को निपटाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। लेकिन जब सरकार के पास सरकारी नुमाइंदों की भारी कमी हो ऐसे में विवादित राजस्व प्रकरणों का निपटारा कैसे होगा इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि जिले में केवल दो ही तहसीलदार हैं। शेष तहसीलें प्रभारियों के भरोसे चल रही हैं।
गौरतलब हो कि सिंगरौली जिले में तहसीलदारों का कई सालों से भारी टोटा है। तहसील देवसर, चितरंगी, सरई, माड़ा, सिंगरौली शहर एवं ग्रामीण में केवल दो नियमित तहसीलदार ही कार्यरत हैं। चितरंगी व शहरी क्षेत्र सिंगरौली में ही नियमित तहसीलदार पदस्थ हैं। अन्य तहसील बैशाखी के सहारे हैं। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार को प्रभारी तहसीलदार का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। जहां राजस्व संबंधी कामकाज काफी प्रभावित हो रहा है।
बताया जाता है कि यही हाल नायब तहसीलदारों का है। जिले में कुल 18 नायब तहसीलदार के पद स्वीकृत हैं। जहां 50 फीसदी नायब तहसीलदार ही कार्यरत हैं। सहायक वर्ग 2 के 10 एवं सहायक वर्ग 3 के 13 पद वर्षों से रिक्त पड़े हुए हैं। यही हाल पटवारियों का है अकेले चितरंगी तहसील क्षेत्र में 109 स्वीकृत पदों में से 27 पद रिक्त हैं। जबकि सिंगरौली तहसील में पद से ज्यादा दो पटवारी अतिरिक्त पदस्थ किये गये हैं। यही हाल राजस्व निरीक्षकों का है।
स्वीकृत 17 पदों के विरूद्ध 19 राजस्व निरीक्षक मौजूदा समय में कार्य कर रहे हैं। पद से ज्यादा आरआई व पटवारियों की पदस्थापना हुई है। ऐसे में वेतन किस एवं किस आधार पर आहरण किया जा रहा होगा यह भी एक विसंगति हो सकती है। फिलहाल राजस्व विभाग में 30 फीसदी से ज्यादा पदों के रिक्त होने से राजस्व संबंधी कामकाजों के समय पर निपटाने के लिए एक बड़ी चुनौती है। वहीं रिक्त पदों की पूर्ति न होने पर प्रदेश सरकार के कार्यशैली पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं।
तहसीलों में राजस्व के हजारों प्रकरण लंबित
जिले के देवसर, चितरंगी, माड़ा, सरई,सिंगरौली शहर व ग्रामीण तहसीलों में राजस्व संबंधी नामांतरण, सीमांकन,नक्शा तरमीम, बटनवारा सहित अन्य प्रकरणों संबंधी हजारों नस्तियां तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के दफ्तरों में धूल फांक रही हैं। सहायक वर्ग-2 एवं 3 के करीब 35 फीसदी पद वर्षों से रिक्त है। जिसके चलते वर्तमान में कार्यरत लिपिकों के ऊपर कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ा हुआ है। जिसके चलते समय पर निर्धारित कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उभयपक्ष तहसीलों का चक्कर जहां लगा रहे हैं। वहीं लगातार तारीख पर तारीख मिल रही है। हालांकि राजस्व विभाग में यह कोई नई बात नहीं है। प्रकरणों के निराकरण व फैसले तक उभयपक्षों के जूते घिस जाते हैं फिर भी समय पर न्याय नहीं मिल पाता। इसका मुख्य कारण स्टाफ का टोटा भी बताया जा रहा है।
तहसीलदार,नायब तहसीलदार,आरआई के स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर एक नजर
पद का नाम                स्वीकृत संख्या       कार्यरत             रिक्त
तहसीलदार                          9               2                   7
नायब तहसीलदार                 18               9                   9
आरआई                           17              19                +2
पटवारी                          327             274                53
सहायक वर्ग 2                   19                 9                 10
सहायक वर्ग 3                  62                49                 13
पटवारियों के स्वीकृत व रिक्त पदों के तहसीलवार स्थिति
तहसील                        स्वीकृत पद         कार्यरत              रिक्त
सिंगरौली                            38               40                  +2
माड़ा                                48               40                    8
सिंगरौली नगर                      19               20                  +1
देवसर                              52               43                   09
सरई                                61               51                   10
चितरंगी                          109                82                   27
 
 
 
 
 
 

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.