इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|15:23|IST
ताजा खबर

थाने में पत्रकारों के कपड़े उतरवाने वाले अफसरों पर गिरी गाज, वायरल हुई थी फोटो

Updated: digiana.com | Apr 08, 2022, 11:08 AM IST

 थाने में पत्रकारों के कपड़े उतरवाने वाले अफसरों पर गिरी गाज, वायरल हुई थी फोटो

सीधी, सीधी जिले में थाने में पत्रकार और उसके अन्य साथियों के कपड़े उतरवाने पर दो पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद दोनों अफसरों को हटाया गया है। दरअसल  पत्रकार और उसके अन्य साथियों की अर्धनग्न तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उनके कपड़े उतरवाकर थाने में जुलूस निकाला गया। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद पत्रकार व अन्य के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। अर्धनग्न फोटो वायरल हो गया। इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान में लिया है।
इस घटनाक्रम को लेकर भोपाल पुलिस मुख्यालय से जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शासन की ओर से दोषी पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी और एक एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए गए।
वहीं इस मामले में रीवा रेंज के आईजी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीधी जिले से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली सीधी और एक उप निरीक्षक को तत्काल हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से कराने के निर्देश जारी किए गए है।

सम्बंधित खबरें...
नौढिय़ा ग्राम पंचायत निवासी एक युवा संविदाकार का शव गौशाला...
[ Posted On digiana.com | Mar 07, 2022, 10:48 AM IST ]

सीधी, जमोड़ी थाना अंतर्गत नौढिय़ा ग्राम पंचायत निवासी एक युवा संविदाकार का शव गौशाला में मिला। सरपंच की सूचना पर पुलिस...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.