इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 April, 2024|19:29|IST
ताजा खबर

हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले AAP में बड़ी फूट, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने BJP में शामिल

Updated: digiana.com | Apr 09, 2022, 05:03 PM IST

 हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले AAP में बड़ी फूट, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने BJP में शामिल

शिमला, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के हिमाचल प्रदेश में रोड शो के दो दिन बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने केजरीवाल का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। AAP के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर समेत कई नेता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे. आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बीजेपी में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए। आप सभी का बीजेपी परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है।
उन्होंने आगे लिखा कि आपकी यूपी में भी सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और नेतृत्व में विरोधी भी आस्था जता रहे हैं क्योंकि उपेक्षा की, उत्पीड़न की, प्रताड़ना की नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ जोड़ने में भरोसा रखते हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी और संगठन मंत्री सतीश ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन में ही दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को कानो-कान खबर भी नहीं हुई कि उनकी पार्टी में इतनी बड़ी फूट होने जा रही है। चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।
पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अब आप की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। आप अब विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की कि आप पार्टी शिमला नगर निगम में चुनाव लड़ेगी।

सम्बंधित खबरें...
 हिमाचल के सीएम सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, पीएम से होने वाली थी...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 01:29 PM IST ]

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम सुक्खू की प्रधानमंत्री...

कांगड़ा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस जहां से जाती है, वहां लौटना...
[ Posted On digiana.com | Nov 09, 2022, 03:16 PM IST ]

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तtर पर प्रचार कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...

हिमाचल में बोले पीएम मोदी- पैदल नापे दुर्गम रास्ते, चाय पीकर...
[ Posted On digiana.com | Nov 05, 2022, 04:55 PM IST ]

शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी...

हिमाचल के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, एक लाख नौकरी...
[ Posted On digiana.com | Nov 05, 2022, 02:00 PM IST ]

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार...

बिलासपुर में बोले जेपी नड्डा, पीएम मोदी ने दो टीके बनवा कर...
[ Posted On digiana.com | Nov 02, 2022, 05:52 PM IST ]

शिमला: हिमाचार प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.