इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 April, 2024|03:10|IST
ताजा खबर

स्वागत करने नही आई भीड़, तो भड़के प्रभारी मंत्री विजय शाह

Updated: digiana.com | Jul 16, 2021, 12:43 PM IST

स्वागत करने नही आई भीड़, तो भड़के प्रभारी मंत्री विजय शाह

सतना, डेढ़ वर्ष बाद सतना को मिले प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह सतना की धरती पर कदम रखते ही भड़क उठे। रेलवे स्टेशन में स्वागत करने वालों की भीड़ नजर न आने पर प्रभारी मंत्री का गुस्सा भड़का तो उनकी जुबान भी फिसल गई। गुस्से- गुस्से में मंत्री बोल गए कि उनके सामने कलेक्टर-एसपी बनने के लिए अधिकारी पैसे लिए खड़े रहते हैं।
शुक्रवार को नव नियुक्त प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह सतना पहुंचे तो रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उनका पारा गरम हो गया। मंत्री ट्रेन से उतरे तो वहां उन्हें अधिकारी तथा भाजपाई कहीं नजर नही आये। पहली बार नगर आगमन पर जबरदस्त स्वागत की अपेक्षा के मुकाबले अफसरों-नेताओ की गैरमौजूदगी ने प्रभारी मंत्री का गुस्सा भड़का दिया। नाराज प्रभारी मंत्री ने कहा, कलेक्टर-एसपी दोनो मानसिक दिवालिया है। उन्हें अस्पताल बुलाओ , उनका इलाज वहीं करूंगा, मैं सर्जन भी हूं।
मंत्री यहीं नही रुके, उनकी जुबान और फिसली तो आवेश में वे यह भी कह गए कि कलेक्टर-एसपी बनने के लिए अधिकारी उनके सामने रुपये लेकर खड़े रहते हैं। शाह के निशाने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भी रहे। स्टेशन पर मौजूद रहे कुछ अन्य कार्यकर्ताओ से उन्होंने पूछा क्या यहां सब राहुल के लोग हैं ? सतना में राहुल का बंगला भी है क्या ?
प्रभारी मंत्री इतना कहते हुए गाड़ी में बैठे और स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस आ गए। जब तक लोगो को पता चला कि मंत्री जी स्टेशन से बाहर निकल चुके हैं , मंत्री सर्किट हाउस पहुंच गए थे। हालांकि बाद में कलेक्टर-एसपी के साथ सर्किट हाउस में लंबी चर्चा भी की।
फर्स्ट क्लास में हो रही तलाश थर्ड एसी से निकले मंत्री
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रभारी मंत्री को रिसीव करने स्टेशन पर अपर कलेक्टर, एएसपी , सीएसपी समेत कई अधिकारी और डीसीसीबी के पूर्व चैयरमैन रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी को उम्मीद थी कि प्रभारी मंत्री फर्स्ट क्लास की बोगी से निकलेंगे लिहाजा ट्रेन रुकने पर सभी फर्स्ट क्लास की बोगी तलाशते रहे। लेकिन इसी बीच प्रभारी मंत्री थर्ड एसी से निकले और आगे बढ़ गए। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर उन्हें अपनी बोगी के सामने कोई अफसर और नेता नजर नही आया जिसके कारण उनका गुस्सा भड़क गया।
पहले चार्टर से आना था
सूत्रों ने बताया कि प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह को पहले चार्टर प्लेन से आना था,लेकिन प्लेन नही मिला। बाद में उनकी यात्रा ट्रेन से होने की जानकारी आई। ट्रेन में उनका टिकट प्रथम श्रेणी में होगा इसका अनुमान था लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें थर्ड एसी में यात्रा करनी पड़ी। उनका स्टाफ भी अलग ट्रेन से सतना पहुंचा था इसलिए वो भी सतना प्रशासन को मंत्री की सही लोकेशन नही दे पाया।

सम्बंधित खबरें...
मैहर में बीच रास्ते में रुकी रोपवे की ट्रॉलियां, 80 श्रद्धलु...
[ Posted On digiana.com | May 23, 2022, 06:20 PM IST ]

मैहर: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। मौसम बदलते ही हादसों का दौर भी शुरू हो गया है।...

ऑनलाइन क्लास में फटा मोबाइल, चेहरा और हाथ झुलसा, छात्र की हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 17, 2021, 12:22 PM IST ]

सतना, सतना में ऑनलाइन क्लास में पढ़ाई करते हुए छात्र के साथ हादसा हो गया। दरअसल बच्चा जब ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था तभी उसका...

बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची को सुरक्षित निकाला, 10 घंटे...
[ Posted On digiana.com | Dec 17, 2021, 11:11 AM IST ]

छतरपुर, छतरपुर में बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की मासूम दिव्यांशी का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। करीब...

सतना में ट्रक ओर कार की भीषण भिडंत, एक ही परिवार के चार लोगों...
[ Posted On digiana.com | Nov 25, 2021, 11:44 AM IST ]

सतना, मध्यप्रदेश के सतना में बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मैहर थाना क्षेत्र के जीतनगर के पास ट्रक और कार की जोरदार...

सड़क ना होने की वजह से नहीं पहुंचा वाहन, बच्चे की हुई मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 08, 2021, 07:35 PM IST ]

सतना: आज के इस युग में भी जनपद पंचायत रामपुर बघेलान के रजहा गांव में सड़क का अभाव है जिसके चलते रजहा गांव निवासी अश्वनी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.