इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|03:59|IST
ताजा खबर

पुलिस अधिकारी को गालियां दे रहे केंद्रीय मंत्री, वीडियो वायरल

Updated: digiana.com | Oct 07, 2022, 03:02 PM IST

पुलिस अधिकारी को गालियां दे रहे केंद्रीय मंत्री, वीडियो वायरल

बाड़मेर: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का पुलिस के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह पुलिस अधिकारीयों को धमकाते हुए गालियां दे रहे हैं। साथ ही DSP को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।  फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कई बार अपना आपा खोया और अपशब्द कह डाले। दोनों की बातचीत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला राजस्थान के बाड़मेर का बताया जा रहा है, जहां बालोतरा में बीते सोमवार की रात बजरी ठेकेदार के गुंडों ने आसोतरा गांव के पास एक बाइक सवार युवक से मारपीट कर कैंपर से रौंद दिया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों और परिजनों के बालोतरा डाक बंगला परिसर में चल रहे प्रदर्शन के बीच मंत्री वहां पहुंचे थे।
वायरल वीडियो में मंत्री पुलिस अधिकारी को गालियां देते हुए डीएसपी को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की बात भी कह रहे हैं।साथ ही वह फोन पर बालोतरा डीएसपी धनफूल मीणा को गालियां निकाल रहे हैं। कैलाश खुद राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं।
 धरने पर बैठे कैलाश चौधरी फोन पर पुलिस अधिकारी से कह रहे हैं, "मैंने आपको कितनी बार बोला कि हमें इन गुंडों (रॉयल्टी ठेकेदार) से बचा लो। हमारे लोग सड़कों पर मर रहे हैं। कभी एक्सीडेंट तो कभी मर्डर कर देते हैं, जिसको चाहे यह गुंडे ठोंक कर चले जाते हैं। आज यह एक और मर गया, अब हम शव नहीं उठाएंगे। जब तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। डीएसपी को सस्पेंड कर 302 का मुल्जिम बना दो। इसी अधिकारी की वजह से सारी घटनाएं हो रही हैं। डिप्टी और मेघराज सिंह और उसके पूरे ग्रुप का नाम लिख रहे हैं, जब कार्रवाई नहीं करेंगे तब शव नहीं उठाएंगे।"
मंत्री बोल रहे हैं, "पानी सिर से गुजर चुका है। मैं परेशान हो चुका हूं। मैं रियल में कह रहा हूं कि आपको कितनी बार बोला है। आखिर आज किसी की जान ले ली। यह...(अपशब्द) और लेना चाहते हैं लोगों की जानें। सारे प्रोफेशनल लोग डाल रखे हैं। हर कार्मिक के हाथ में पिस्टल है और कौन झगड़ा करें इन कुत्तों से।"
"सारे पिस्टल लेकर घूम रहे हैं खुलेआम। डिप्टी एक नंबर का...(अपशब्द) साथ में जाता है। मैंने कई बार डिप्टी को बोल दिया कि तू क्यों जा रहा है...(अपशब्द) साथ में तो कहा कि मेरे को ऊपर से आदेश है पता नहीं कौन ऊपर से इसका बाप आदेश दे रहा है। साहब तुंरत प्रभाव से इनकी गिरफ्तार नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन बड़ा होगा। हम इन गुंडों को यहां पर नहीं रहने दिया जाएगा। चाहे इसके लिए मुझे सड़क पर उतरना पड़े। जो भी करना पड़े मैं करूंगा। नाका वाका यहां पर नहीं होगा।"
"माइनिंग विभाग यहां पर झक मारने के लिए तनख्वाह लेती है। इनका काम है नाका लगाकर निगरानी रखने का कि कोई गलत जा रहा है तो या पुलिस निगरानी करेगी। इन गुंडों को किसने अधिकार दिया, मुझे यह बताओ। इसलिए आज की आज कार्रवाई नहीं होगी तो यहां पर बैठे रहेंगे चाहे महीना लग जाए। मैं आपको इतनी बार बोल चुका हूं, क्या मैं आपको इतना कभी बोलता नहीं हूं। आज मेरा पारा सिर से ऊपर से गुजर चुका है।"

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.