जयपुर, राजस्थान में पाकिस्तान सीमा के करीब स्पेशल एयरस्ट्रिप की शुरुआत हो गई। ये स्पेशल एयरस्ट्रिप जालौर में बाड़मेर हाईवे पर है। पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुखोई और जगुआर जैसे वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यहां पर अपना दम दिखाया और हाइवे पर लैंडिंग की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई। खास बात ये है कि दोनों मंत्री भी वायुसेना के स्पेशल विमान से इसी एयरस्ट्रिप पर आए थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बॉर्डर से ये एयरस्ट्रिप कुछ ही दूरी पर है। यह सिद्ध करता है कि भारत किसी भी चुनौती के लिए हमेशा तैयार है। तीन किमी. लंबे इस स्ट्रेच को 19 महीने में तैयार किया गया है। कोरोना काल में भी इसे तैयार किया गया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरस्ट्रिप के साथ-साथ तीन हैलिपेड भी तैयार हुए हैं। ऐसे में सिर्फ युद्ध ही नहीं बल्कि प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य आपदा के वक्त भी ये काफी काम आएंगे। भारत की तीनों सेनाएं आम लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। बॉर्डर पर सेनाओं ने हमेशा साथ दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों पर हाइवे पर 20 जगहों पर ऐसी एयरस्ट्रिप तैयार हो रही हैं। अलग-अलग जगहों पर हैलिपेड भी बनाए जा रहे हैं।
पाकिस्तान की सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित ये करीब 4 किमी. लंबी एयरस्ट्रिप पर वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंड कर सकेंगे। यहां पर गुरुवार को रनवे पर सुखोई लड़ाकू विमान ने फ्लाइपास किया। साथ ही जगुआर और एयरफोर्स के अन्य विमान भी इस दौरान यहां पर दिखाई दिए।
वायुसेना पिछले कुछ वक्त से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में नेशनल हाइवे पर इस तरह के एयरस्ट्रिप बनाने पर फोकस कर रहा है। ये पहला नेशनल हाइवे है जहां पर इस तरह की एयरस्ट्रिप तैयार हुआ है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भी सुखोई लैंड कर चुका है।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...
जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...