इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|02:15|IST
ताजा खबर

राहुल गांधी ने बताया हिंदू-हिंदुत्व में अंतर, महात्मा गांधी को हिंदू और गोडसे को बताया हिंदूवादी

Updated: digiana.com | Dec 12, 2021, 03:09 PM IST

 राहुल गांधी ने बताया हिंदू-हिंदुत्व में अंतर, महात्मा गांधी को हिंदू और गोडसे को बताया हिंदूवादी

जयपुर, कांग्रेस अब महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। इसके आज राजस्थान के जयपुर में महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं। रैली के दौरान इंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो शब्दों की टक्कर है. एक शब्द हिंदू और एक हिंदुत्व। मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी।
राहुल ने कहा देश के सामने कौनसी लड़ाई है और लड़ाई किसके बीच में है। कौनसी विचारधाराओं के बीच में है। आप जानते हो कि दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती। वैसी ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता। हर शब्द का अलग मतलब होता है। देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। इनके मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू, दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी. ये एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है।
उन्होंने आगे कहा मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। ये सब हिंदू हैं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हैं। आज मैं आपको हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच में फर्क बताना चाहता हूं। महात्मा गांधी हिंदू, गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, पिस जाए। हिंदू सच को ढूंढता है. उसका रास्ता सत्याग्रह है। पूरी जिंदगी सच को ढूंढने में निकालने देता है। महात्मा गांधी ने आत्मकथा लिखी, माय एक्सपीरियंस विद ट्रूथ, मतलब पूरी जिंदगी उन्होंने सत्य को समझने के लिए बिता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी।
राहुल ने कहा 'हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है। उसको सत्य से कुछ लेना-देना नहीं। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और इसके लिए वो कुछ भी कर डालेगा. किसी को मार देगा। कुछ भी बोल देगा, जला देगा, काट देगा, पीट देगा, मार देगा, उसे सत्ता चाहिए। उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं, सत्ताग्रह है. हिंदू अपने डर का सामना करता है। हिंदू खड़ा होकर अपने डर का सामना करता है और एक इंच पीछे नहीं हटता है। वो शिवजी जैसे अपने डर को निगल जाता है पी लेता है।
 हिंदुत्ववादी अपने डर के सामने झुक जाता है। अपने डर के सामने मत्था टेकता है। हिंदुत्ववादी को उसका डर डुबा देता है और इस डर से उसके दिल में नफरत पैदा होती है। गुस्सा आता है, क्रोध आता है। हिंदू डर का सामना करना पड़ता है। उसके दिल में शांति, प्यार, शक्ति पैदा होती है। ये हिंदुत्ववादी और हिंदू के बीच में फर्क है।

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.