इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|01:19|IST
ताजा खबर

अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह करने वाले संत विजयदास की मौत

Updated: digiana.com | Jul 23, 2022, 12:18 PM IST

अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह करने वाले संत विजयदास की मौत

जयपुर, अवैध खनन को लेकर राजस्थान के भरतपुर में आंदोलन कर रहे साधु संतों में एक बाबा विजयदास की ओर से आत्मदाह के प्रयास के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। उनका शरीर 80 प्रतिशत जल गया था और बाद में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
बाबा विजयदास उन्हीं संतों की टोली में शामिल थे, जो जिले के पसोपा गांव में पहाड़ों पर हो रहे अवैध खनन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार को उन्होंने आंदोलन के दौरान खुद को आग लगा ली थी। इसके बाद शुक्रवार देर रात को दिल्ली के सफदरजंग में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजस्थान के बृज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ विजय दास 500 से ज्यादा दिन तक धरने पर बैठे थे। ब्रज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ एक और संत नारायण दास भी धरने पर हैं। नारायण दास बाबा 19 जुलाई से मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी नारायण दास की मान-मनौव्वल में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से संत नारायण दास को मनाने के लिए की जा रही कोशिशें भी बेअसर होती दिख रही हैं।
संतों की ओर से अवैध खनन को लेकर किए जा रहे आंदोलन में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से वार्ता चल रही थी, लेकिन इसी बीच संत विजयदास ने खुद को आग लगा ली। संतों के आंदोलन के चलते भरतपुर की दो तहसील नगर और पहाड़ी में इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी। वहीं इसी आंदोलन के दौरान बाबा नारायण दास भी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए थे, जिन्हें समझाइश के बाद लगभग 48 घंटे बाद नीचे उतारा जा सका था।

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.