इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|16:39|IST
ताजा खबर

बदमाश से अकेली भिड़ी बैंक मेनेजर, लूटने से बचाए 30 लाख रुपये

Updated: digiana.com | Oct 17, 2022, 04:36 PM IST

 बदमाश से अकेली भिड़ी बैंक मेनेजर, लूटने से बचाए 30 लाख रुपये

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मेनेजर ने बैंक लूटने से बचा लिया। उसकी हिम्मर और होशियारी के आगे बदमाश को घुटने टेकने पड़े। बैंक लूटने के इरादे से घुसे बदमाश के सामने बैंक मेनेजर अड़ गई। वह बदमाश के चाकू से डराने से भी नहीं डरी और उससे भिड़ गई। बदमाश ने जैसे ही मेनेजर पर हमला करना चाहा, उसने टेबल पर रखी कैंची से उसपर हमला कर दिया। इसके बाद बैंक के स्टाफ ने मिलकर बदमाश को दबोच लिया।
 मामला जवाहरनगर के इंद्रावटिका इलाके का है। शनिवार को बदमाश लविश अरोड़ा चाकू लेकर बैंक के अंदर घुसा। उसने नकाब पहन रखा था। बदमाश ने पहले तो चाकू दिखाकर बैंक के कर्मचारियों को साइड में खड़ा किया और सभी के मोबाइल ले लिए। इसके बाद वह बैंक मेनेजर के केबिन में गया। उसे भी चाकू दिखाकर डराने लगा और उसका मोबाइल भी ले लिया।
पहले ही बैंक मेनेजर भी बदमाश से डर गई और पीछे हटने लगी। इस दौरान जैसे ही बदमाश का ध्यान थोड़ा सा भटका, बैंक मेनेजर ने मौके का फायदा उठाया और टेबल पर रखी कैंची से बदमाश पर हमला कर दिया। इस पर बदमाश ने भी मेनेजर पर चाकू से हमला किया और कहने लगा कि मैं अकेला नहीं हूं, मेरे चार-पांच साथी और आ रहे है। बदमाश की ये बात सुनकर बैंक मेनेजर समझ गई कि वह सिर्फ डरा रहा है।
इस पर महिला बैंक मेनेजर ने हिम्मत दिखाई और फिर उसपर हमला किया। इस पर वह बैंक से बाहर भागने लगा। इस दौरान बैंक के अन्य स्टाफ ने उसे दबोच लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बैंक लूटने आए बदमाश की ये पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बैंककर्मियों ने बताया कि बैंक में उस समय 30 लाख रुपये रखे हुए थे, जो कि महिला बैंक मैनेजर के साहस से लुटने से बच गए।

सम्बंधित खबरें...
 महाकाल दर्शन कर लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 02:46 PM IST ]

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...

500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी गहलोत सरकार, गरीबों के लिए कई...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 11:32 AM IST ]

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...

 'हमारा नेता कैसा हो? सचिन पायलट जैसा हो', राहुल गांधी की यात्रा...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 03:11 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...

 गैंगवार से फिर दहला जोधपुर, बजरी माफियाओं के बीच ताबड़तोड़...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2022, 07:02 PM IST ]

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...

 'भारत जोड़ों यात्रा' में एक मंच पर दिखी राजस्थान कांग्रेस, सचिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 05:04 PM IST ]

जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.