इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|17:17|IST
ताजा खबर

...अगर नहीं लगवाया कोरोना का टीका तो नहीं मिलेगा वेतन

Updated: digiana.com | May 27, 2021, 02:52 PM IST

...अगर नहीं लगवाया कोरोना का टीका तो नहीं मिलेगा वेतन

रायपुर,DNN,  देश में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर कई लोग लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर्स पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए छत्तीसगढ़ के एक जिले में आदिवासी कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने आदेश जारी कर अपने स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 का टीका लगवाने को कहा है। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी है कि अगर टीका नहीं लगवाया तो उनका अगले महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।

21 मई को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सहायक आयुक्त के एस मसराम द्वारा जारी आदेश की एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने आदेश पर नाराजगी जाहिर की है। आदेश में जिले में आदिवासी कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यालयों, आश्रमों (आवासीय विद्यालयों), छात्रावासों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को टीका लगवाने के बाद अपने कार्यालय में टीकाकरण कार्ड जमा करने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है कि अगर कोई टीका नहीं लगवाता है, तो अगले महीने के लिए उनका वेतन रोक दिया जाएगा। इससे पहले मसराम ने 20 मई को विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवारजनों के कोविड-19 टीकाकरण का आदेश भी जारी किया था।

जब इस बारे में मसराम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस आदेश के पीछे उद्देश्य कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने दावा किया है कि आदेश जारी होने के बाद स्टाफ के 95 फीसद सदस्यों ने वैक्सीन शॉट्स लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग अपने कर्मचारियों का अगले महीने का वेतन नहीं रोकेगा यह आदेश कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए था।

सम्बंधित खबरें...
 वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटे खिड़की के शीशे
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। दुर्ग जिले में अज्ञात लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव...

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर भड़की कांग्रेस, कहा- देश...
[ Posted On digiana.com | Oct 18, 2022, 12:45 PM IST ]

गुजरात, गुजरात में विधानसभा चुनाव होने है। तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ हो लेकिन राज्य में चुनावी हवा घुलने लगी...

कबड्डी मैदान में घायल खिलाड़ी की मौत, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक...
[ Posted On digiana.com | Oct 12, 2022, 02:42 PM IST ]

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार इन दिनों पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन करवा रही है। इसके तहत अलग-अलग खेलों के...

सीएम भूपेश बघेल के करीबियों पर ED की कार्रवाई, 12 से ज्यादा ठिकानों...
[ Posted On digiana.com | Oct 11, 2022, 01:27 PM IST ]

रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अफसरों के 12 से ज्यादा...

तीन साधुओं की भीड़ ने की पिटाई, एक का सिर फटा
[ Posted On digiana.com | Oct 06, 2022, 02:37 PM IST ]

दुर्ग: छत्तीसगढ़ से तीन साधुओं की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.