इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 April, 2024|16:43|IST
ताजा खबर

नितिन गडकरी का ऐलान, प्रयागराज में चलाई जाएगी उड़ने वाली बस

Updated: digiana.com | Feb 16, 2022, 03:17 PM IST

 नितिन गडकरी का ऐलान,  प्रयागराज में चलाई जाएगी उड़ने वाली बस

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में प्रचार के लिए भाजपा ने अपने सभी धुरंधरों को उतार दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज पहुंचे थे। यहां उन्होंने हवा में उड़ने वाली बस चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि संगम नगरी में अब हवा में उड़ने वाली बस चलाई जाएगी। डीपीआर तैयार हो रहा है, मेरी इच्छा है कि मैं दिल्ली से प्रयागराज के लिए सी प्लेन में बैठू और त्रिवेणी संगम पर उतरे।
चुनावी जनसभा में नितिन गडकरी ने कहा कि प्रयागराज में सड़क पर खंभे लगाने के बाद उनके सहारे हवा में बसें चलेंगी। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए लेकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है। उन्होंने इसकी जानकारी यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी दे दी है।  गडकरी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह दिल्ली से प्रयागराज के लिए सी प्लेन में बैठें और यहां त्रिवेणी संगम पर उतरें, यह इच्छा भी उनकी पूरी होने जा रही है।
जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि प्रयागराज में बनाई जाने वाली रिंग रोड एवं फाफामऊ में गंगा पर बनाए जा रहे सिक्स लेन पुल का काम 2024 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन फ्यूल का इस्तेमाल भी अब बढ़ेगा। यूपी में गन्ना बहुतायत मात्रा में होता है। इसकी मदद से इथेनॉल बनेगा जो गाड़ियों में डाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है और 18 सीट वाले एक प्लेन की कीमत 18 करोड़ रुपये है।. प्रयागराज में एयरपोर्ट तो है ही यहां अब रीवरपोर्ट भी बनकर तैयार होगा. केंद्र सरकार ने बीते सात वर्ष में 40 रीवरपोर्ट बनाए हैं।अभी जो गाड़ियां 110 रुपए लीटर पेट्रोल से चल रही हैं उसमें इथेनॉल का प्रयोग होने से यह खर्चा 68 रुपए पर आ जाएगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं ऐसा मंत्री हूं जो बोलता हूं वह करके दिखाता हूं। गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में कानून का राज कायम किया है। योगी ने डंडा मारकर गुंडों को खदेड़ दिया है। आज गुंडे या प्रदेश के बाहर हैं या जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 तक यूपी की सड़कें अमेरिका की सड़कों की तरह होंगी।

सम्बंधित खबरें...
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को किया गया सुपुर्द - ए - खाक
[ Posted On digiana.com | Apr 16, 2023, 10:03 PM IST ]

प्रयागराजः माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया...

 दो हिस्सों में बंट गई चलती ट्रेन, टला बड़ा हादसा
[ Posted On digiana.com | Nov 29, 2022, 12:17 PM IST ]

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया है। मंगलवार सुबह एक एक्सप्रेस ट्रेन के साथ...

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Oct 27, 2022, 03:06 PM IST ]

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है।...

प्रयागराज में डेंगू के मरीजों को चढ़ाया जा रहा मौसंबी का जूस,...
[ Posted On digiana.com | Oct 21, 2022, 01:54 PM IST ]

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के मरीजों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया...

संघ ने फिर उठाई मांग, धर्मांतरण के खिलाफ बने कानूनों को सख्ती...
[ Posted On digiana.com | Oct 20, 2022, 11:06 AM IST ]

प्रयागराज: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रयागराज में संपन्न हुई अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में जनसंख्या असंतुुलन...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.