इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|07:13|IST
ताजा खबर

बिहार में स्नैक्स फैक्ट्री का बायलर फटा 11 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

Updated: digiana.com | Dec 26, 2021, 04:08 PM IST

बिहार में स्नैक्स फैक्ट्री का बायलर फटा 11 की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बेला में रविवार की सुबह नूडल्स फैक्ट्री में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
बेला इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-टू स्थित एक स्नैक्स फैक्ट्री में रविवार की सुबह करीब आठ बजे बायलर फट गया। इससे जान-माल की काफी क्षति हुई है। अभी तक 08 मजदूरों के क्षत-विक्षत शव निकाले जा चुके हैं, जबकि आधा दर्जन घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहां पहुंचने के बाद 03 घायल ने दम तोड़ दिया। राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। डीएम, एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हालांकि एसएसपी जयंतकांत ने छह लोगों के मरने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हादसे के शिकार अधिकतर लोग दैनिक वेतनभोगी बताए जा रहे हैं। व्यापक पैमाने पर राहत व बचाव का काम चल रहा है। घायलों को एसकेएमसीएच पहुंचाया गया है। मरने वालों की संख्या के और बढ़ने से उन्होंने इंकार नहीं किया।
राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) भी पहुंच गया है। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री से दूर चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में भूकंप जैसा महसूस किया गया। पूरी फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई है। आसपास की फैक्ट्रियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री एरिया को सील कर दिया गया है। नगर विधायक विजेंद्र चौधरी व मेयर राकेश कुमार भी पहुंचे हैं। अंशुल नूडल्स नामक फैक्ट्री में नूडल्स, स्नैक्स जैसे कई उत्पाद बनाए जाते थे। बताया जा रहा कि जब यह घटना हुई तब 25 मजदूर बायलर वाले कक्ष में मौजूद थे।शिफ्ट बदलने के दौरान साफ-सफाई का काम चल रहा था। धमाका इतना जोरदार था की इसकी वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। जिससे यहां के लोगों को भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है। इस घटना में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि अभी कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है। राहत व बचाव का काम तेज कर दिया गया है।
इस बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले बॉयलर फटने की जोरदार आवाज हुई। चार किमी तक घर की खिड़की व दरवाजे तक हिल गए। पुलिस की टीम पहुंची है। उसके अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा कि कितने लोगों की जान गई है। जिसके स्वजन इस जगह पर काम कर रहे हैं। वे यहां पहुंच गए हैं। सभी अपनों की खोज कर रहे हैं। जिसकी वजह से फैक्ट्री के आसपास अफरातफरी की हालत है। प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मेयर और विधायक भी मौके पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित खबरें...
 चीनी महिला ने दलाई लामा को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई बोधगया की सुरक्षा
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 04:39 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में दलाई लामा के आने के साथ ही चीन की एक महिला ने कदम रखा है। वह संदिग्ध...

 बोधगया में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी नागरिक निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:04 PM IST ]

पटना: एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग...

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 03:09 PM IST ]

बिहार: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई  जबकि...

RJD नेता ने भारत को मुसलमानों के लिए बताया असुरक्षित, बच्चों...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:25 PM IST ]

पटना: देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर इस बार...

 शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, छापेमारी करने...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 12:52 PM IST ]

बगहा: बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर ही हमला कर दे रहे हैं। छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.