इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|16:23|IST
ताजा खबर

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान

Updated: digiana.com | Dec 24, 2022, 03:09 PM IST

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान

बिहार: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई  जबकि करीब 16 लोग घायल हो गए हैं। रामगढ़वा के नारीरगिर गांव के सरेह में कल यह हादसा हुआ था। बताया गया है कि हादसे के बाद SDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
हादसा जिस समय हुआ उस समय टावर के नीचे मालिक सहित कई लोग इकट्ठे थे। मिली जानकारी के अनुसार चिमनी में कल जलाया गया और उसके थोड़ी देर बाद ही टावर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांव के लोग भी दहशत में आ गए। कई लोग चिमने के टावर गिरने से उसके मलबे में दब गए। सरकारी आंकड़े के अनुसार 8 लोगों की मौत हुई है जिसकी पुष्टि रामगढ़वा के वीडियो और सीओ ने भी कर दिया है।
रामगढ़वा के वीडियो और सीओ ने कहा की एसडीआरएफ लगातार रेस्क्यू कर रही है. जब यह घटना घटी उस समय स्थानीय लोगों ने काफी सहयोग किया और घटना घटते ही लोग वहां पहुंचे. लोगों ने तत्काल रेस्क्यू किया और लोगों को बचाने में काफी स्थानीय लोगों का सहयोग रहा। अभी तत्काल में रेस्क्यू चल रहा है लेकिन अब कम ही संभावना है कि कोई मलबे में ऐसा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से उनके कार्यालय ने आज सुबह एक ट्वीट किया, ‘मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रूपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’
बताया जा रहा है कि इस सीजन में पहली बार ईंट भट्ठा शुरू हुआ था। चिमनी से निकलता धुआं देख वहां काम करने वाले मजदूर खुशी में जश्न मना रहे थे, तभी तेज धमाका हुआ और चिमनी के ऊपर का हिस्सा फट गया। मलबे की चपेट में आने से लोगों की मौतें हुई हैं।

सम्बंधित खबरें...
 चीनी महिला ने दलाई लामा को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई बोधगया की सुरक्षा
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 04:39 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में दलाई लामा के आने के साथ ही चीन की एक महिला ने कदम रखा है। वह संदिग्ध...

 बोधगया में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी नागरिक निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:04 PM IST ]

पटना: एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग...

RJD नेता ने भारत को मुसलमानों के लिए बताया असुरक्षित, बच्चों...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:25 PM IST ]

पटना: देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर इस बार...

 शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, छापेमारी करने...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 12:52 PM IST ]

बगहा: बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर ही हमला कर दे रहे हैं। छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली...

शराब से मौत पर बिहार के मंत्री का बेतुका बयान, कहा- इम्युनिटी...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 03:48 PM IST ]

पटना: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। अभी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.