नई दिल्ली: ट्रेक्टर रैली निकाल रहे किसान बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारी किसान लाल किला परिसर में घुस गए। लाल किले के प्राचीर पर लाल किले पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है। इसके साथ ही संगठन का झंडा फहरा दिया गया है। यह झंडा वहां फहराया गया है, जहां 15 अगस्त को प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। अभी प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं, जिन्हें पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान जगह-जगह झड़प हुई है। इस झड़प से संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि दिल्ली में घुसे किसान उनके संगठन के नहीं है, भारतीय किसान यूनियन (उग्रहन) और किसान मजदूर संघर्ष समिति हमारे मोर्चा का हिस्सा नहीं है, वे अपने फैसले स्वतंत्र तरीके से लेते हैं।
बताया जा रहा है कि आईटीओ पर पहुंचा किसानों का जत्था, किसान मजदूर संघर्ष समिति से जुड़ा हुआ है। इन किसानों ने ऐलान किया था कि हम लाल किले तक जाएंगे. इसके बाद किसानों का जत्था लाल किले जाने लगा। किसानों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।अब पुलिस ने आईटीओ पर लाठीचार्ज किया है और इसके साथ ही आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।