नई दिल्ली, अब्दुल्ला आजम खान के दो दोस्तों अनवार और सालिम को पुलिस ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।अब्दुल्ला आजम खान के दोनों दोस्तों का जुआ खेलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस को काफी दिनों से इनकी तलाश थी और यह लोग फरार चल रहे थे। दोनों ने सांसद आजम खान से मिलने दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव के साथ फोटो भी खिंचवाया था।
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में सपा नेता और कार्यकर्ता रामपुर पुलिस अधीक्षक के बंगले पर जमा हो गए।गिरफ्तार किए गए युवकों को छोड़ने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद धरने से उठे। पुलिस गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, दो महीने पहले कुछ युवकों का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नजर आ रहे अनवार और सालिम समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुला आजम के बेहद करीबी बताए जाते हैं। 2 दिन पहले अखिलेश यादव जब आजम खान से मिलने दिल्ली गए तो वहां खींची गई तस्वीर में दोनों युवक भी दिखे। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों युवकों को छुड़वाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचीं रामपुर नगर पालिका चेयरपर्सन फातिमा जबीं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों के घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी की है। फातिमा जबीं ने बताया कि उन्होंने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर दोनों लड़कों को छोड़ने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी के बारे में भी बताया है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी. जो बेगुनाह होगा उसके साथ अन्याय नहीं होगा।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर संसार सिंह ने महिलाओं के साथ मारपीट और पुलिस अत्याचार के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जुआ खेलते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें ये दो ये युवक भी थे। उसी मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...