नई दिल्ली, दिल्ली के मुंडका स्थित एक मेनहोल में सफाई के लिए उतरे स्वीपर की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। स्वीपर को बचाने के लिए वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने प्रयास किया तो उसका भी दम घुट गया और मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार की शाम लोकनायक पुरम बक्करवाला के हाईवे अपार्टमेंट की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये संजय गांधी हॉस्पिटल के मोर्चरी भिजवा दिया है।
मृतकों की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी 30 साल के अशोक कुमार और बक्करवाला जेजे कॉलोनी निवासी 32 साल के रोहित के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रोहित कॉलोनी में सफाई का काम करता था जबकि अशोक गार्ड था। मुंडका पुलिस के मुताबिक, उन्हें शुक्रवार शाम लोकनायक पुरम कॉलोनी में सीवर की सफाई करने के दौरान दो लोगों के अचेत होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
अधिकारी ने कहा कि सोसायटी में सीवर बंद होने की शिकायत के बाद चांडिल्य सबसे पहले सीवर में उतरा था, लेकिन जहरीली गैस के संपर्क में आते ही वह बेहोश हो गया और नीचे गिर गया। उसे बचाने के लिए अशोक भी अंदर गया और वह भी बेहोश हो गया। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मेनहोल के आसपास की जमीन को खोदकर दोनों को बाहर निकाला।
इससे पहले दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस 2 क्षेत्र के होजरी कांप्लेक्स के अंतर्गत कंपनी के बाहर सीवर की सफाई करने उतरे दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। दोनों की मौत की वजह जहरीली गैस की चपेट में आने से बताई गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...