इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|15:41|IST
ताजा खबर

'जय श्री राम' के नारे लगाने वालों को मोहन भागवत की नसीहत, कहा- राम जैसा बनना भी चाहिए

Updated: digiana.com | Nov 22, 2021, 06:06 PM IST

'जय श्री राम' के नारे लगाने वालों को मोहन भागवत की नसीहत, कहा- राम जैसा बनना भी चाहिए

नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जय श्री राम का नारा लगाने वाले लोगों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि हम जय श्री राम का नारा लगाते हैं और लगाना भी चाहिए लेकिन हमें उनके जैसा बनना भी चाहिए। संघ प्रमुख ने दिल्ली में आयोजित संत ईश्वर सम्मान समारोह 2021 में ये बात कही। डॉ मोहन भगवत बतौर वक्ता इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
अपने संबोधन में संघ प्रमुख ने कहा हम बहुत जोर से जय श्री राम का नारा लगाते हैं और लगाना भी चाहिए लेकिन हमें उनके जैसा बनना भी तो चाहिए। हम बस ये सोचते हैं कि वो तो भगवान थे। भरत जैसे भाई पर प्रेम करना तो भगवान ही कर सकते हैं हम नहीं कर सकते। ऐसी सोच सामान्य आदमी की रहती है इसलिए वे उस राह पर नहीं चल पाते। उन्होंने ये भी कहा कि अपना स्वार्थ छोड़कर लोगों की भलाई करने का काम कठिन होता है।
भागवत बोले कि लोगों की भलाई अपने स्‍वार्थ को छोड़कर करने का काम हमेशा कठिन होता है। उस रास्‍ते को बताने वाले महापुरुषों की हमारे यहां गिनती नहीं है। सारे देशों में मिलाकर जितने महापुरुष इस बारे में बोले होंगे उतने बीते 200 साल में हमारे यहां हो गए होंगे। इनमें से हर एक का जीवन सर्वांगीण जीवन की राह उजागर करता है।
हालांकि जब रास्ता दिखता है तो कांटे और कंकड़ भी दिखाई देते हैं। तो फिर हमारे जैसे लोग हिम्‍मत नहीं करते हैं। उनकी पूजा, जयंती, पुण्‍यतिथि और जय-जयकार करने लगते हैं। यदि हम लोग पूरे मन से काम करें तो फिर देश को कोई ग्रोथ करने से रोक नहीं सकता है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें सभी को अपना भाई मानना होगा। सेवा और जनकल्याण का काम सिर्फ नारों से नहीं होता है बल्कि इसके लिए पूरी चेतना के साथ जमीन पर काम करना होता है। हम उस दिशा में बीते 75 सालों में आगे नहीं बढ़े है जिससे देश का विकास होता। हम उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़े जितनी तेजी से बढ़ना था। हालांकि अपने अहंकार को हम किनारे रखकर काम करें तो फिर इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.