इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|09:59|IST
ताजा खबर

गाँधी पर फिर आया विवादित बयान, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने बापू को बताया गंदगी

Updated: digiana.com | Dec 31, 2021, 02:00 PM IST

गाँधी पर फिर आया विवादित बयान, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने बापू को बताया गंदगी

गाजियाबाद : कालीचरण महाराज के बाद अब जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया है। यति नरसिंहानंद ने गांधी को गंदगी बताया। उन्होंने हरिद्वार से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमने तय किया था कि गांधी के बारे में नहीं बोलेंगे, लेकिन आज मजबूरी है।

गांधी नाम की गंदगी के कारण कालीचरण महाराज को जिन्होंने गिरफ्तार किया है, उनका मां काली और महादेव समूल नाश करेंगे। नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बहुत ही बेशर्मी भरा काम किया है।

बता दें कि यति नरसिंहानंद गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत हैं। 6 दिसंबर को उन्होंने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी का धर्मांतरण कराया था। साथ ही रिजवी को नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी दिया था।

कालीचरण महाराज ने जो कहा उससे मैं 100 फीसदी सहमत

नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि गांधी के बारे में कालीचरण महाराज ने जो कहा हम उससे सौ फीसदी सहमत हैं। सभी परिस्थितियों में हम कालीचरण महाराज के साथ हैं। हम आशा करते हैं कि जल्द उनकी जमानत होगी और वह बाहर आ जाएंगे, लेकिन अगर उनकी जमानत में देरी की गई, तो हम लोग वहां जाकर उनके लिए संघर्ष करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा- मैं सभी संतों, भक्तों से कहना चाहता हूं कि कालीचरण महाराज का साथ दीजिए। हर उस व्यक्ति का साथ दीजिए, जो धर्म के लिए लड़ रहा है।

डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं नरसिंहानंद गिरि

नरसिंहानंद गिरि गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वह डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। हाल ही में उनको जूना अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गया है। 17 से 19 दिसंबर तक हरिद्वार में चली धर्म संसद में वह भी शामिल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में देश के जाने-माने 76 वकीलों ने जिन 9 साधु-संतों के खिलाफ हेट स्पीच की चिट्ठी लिखी है, उनमें नरसिंहानंद गिरि का भी नाम है। वह अक्सर विवादित बोल के लिए चर्चाओं में रहते हैं। इसके चलते उन पर कई बार मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने हाल ही में उन पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की थी। हालांकि प्रशासन ने यह फाइल लौटा दी थी।

क्या कहा था कालीचरण महाराज ने

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई धर्म संसद के समापन के दिन 25 दिसंबर को महाराष्ट्र से आए कालीचरण महाराज ने मंच से गांधीजी के बारे में गलत बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। इस बयान के चलते 30 दिसंबर को खजुराहो से गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित खबरें...
स्कूलों में कोरोना की एंट्री, NCR में 19 छात्र पॉजिटिव
[ Posted On digiana.com | Apr 12, 2022, 12:58 PM IST ]

नई दिल्ली, देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। अभी तक संक्रमण कम होने के बाद सभी पाबंदियां हटा दी गई है और...

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी...
[ Posted On digiana.com | Jan 18, 2022, 03:38 PM IST ]

नोएडा: आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने ग्रेटर नोएडा में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उनके साथ...

यूपी में आप की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार की गारंटी होगी:...
[ Posted On digiana.com | Dec 16, 2021, 11:54 AM IST ]

देव मणि शुक्ल नोएडा: उत्तर प्रदेश मे यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो युवाओं को रोजगार की गारंटी होगी।यह बात दिल्ली...

रक्षा मंत्री के विधायक बेटे को घेरने में सभी दलों ने झोंकी...
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2021, 06:06 PM IST ]

नोएडा: (निज संवाददाता) विधान सभा मे तीन बार से भारतीय जनता पार्टी का कब्ज़ा बना हुआ है । यहाँ पर समाज वादी पार्टी ,बहुजन...

परिवहन निगम के कर्मचारी 16 दिसम्बर को महासम्मेलन करेंगे
[ Posted On digiana.com | Dec 14, 2021, 04:25 PM IST ]

नोएडा: मोरना स्थित नोएडा डिपो में 16 दिसंबर को रोडवेज बचाओ मंडलीय महासम्मेलन आयोजित होगा। इसमें नोएडा, गाजियाबाद और ...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.