इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|13:20|IST
ताजा खबर

देश में भयावह होते ओमिक्रॉन से हुई पहली मौत

Updated: digiana.com | Dec 31, 2021, 12:40 PM IST

देश में भयावह होते ओमिक्रॉन से हुई पहली मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में भयावह होते ओमिक्रॉन के बीच देश में पहली मौत पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में हुई है। मृत हुए शख्स की उम्र 52 साल थी और वह दो सप्ताह पहले नाइजीरिया से लौटा था। उसका कोविड टेस्ट भी करवाया गया था, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव थी। 28 दिसंबर को उसे हार्टअटैक आया और उसे नगर निगम के यशवंत राव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद संदेह के आधार पर उसके सैंपल्स ओमिक्रॉन जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजे गए और इसकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि यह संयोग है कि मरने वाले के सैंपल्स की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन संक्रमण मिला है। उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है और उसे डायबिटीज भी थी।  महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि उसकी मौत नॉन-कोविड कारणों से हुई है। एनआईवी की ओर से दी गई 198 पॉजिटिव रिपोर्ट में से 30 लोग विदेश से यात्रा कर मुंबई या प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहुंचने वाले लोग हैं। सबसे अधिक मुंबई में ओमिक्रॉन का मामला सामने आया है। यहां पर रिकॉर्ड 190 लोगों में ओमिक्रॉन इंफेक्शन पाया गया है। वहीं, ठाणे नगर निगम से 4 लोगों के ओमिक्रॉन पॉजिटिव होने की रिपोर्ट है। वहीं, सतारा, नांदेड़ और पुणे नगर निगम से एक-एक और पीसीएमसी से एक व्यक्ति के ओमिक्रॉन पॉजिटिव होने की सूचना है।

ओमिक्रॉन के मामलों में बड़ा इजाफा

महाराष्ट्र में कोविड के साथ-साथ ओमिक्रोन के भी मामलों में इजाफा हो रहा है। गुरुवार को महराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे अधिक 198 संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में ओमीक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है। वहीं, देश में यह आंकड़ा हजार को पार कर गया है। अब देश में ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या 1002 के आंकड़े पर पहुंच गई है।

24 घंटेमें 5368 नए कोरोना संक्रमित मिले, मुंबई में 11 हजारसे ज्यादा एक्टिव केस

प्रदेश में सबसे बड़ी चिंता कोरोना की बेलगाम रफ्तार की है। मुंबई में गुरुवार को कोरोना के 3,671 नए केस दर्ज किए गए। देश की आर्थिक राजधानी में कोरेाना के 11,360 एक्टिव केसेज हैं। वहीं, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में 18 मई के बाद सबसे ज्यादा 20 केस मिले हैं।

 

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.