मुंबई, महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर कहर बरपाने लगा है। नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी राज्य में तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 902 मामले सामने आए है। इसमें 8 ओमिक्रोन के मरीज भी शामिल है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 12 कोरोना के मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 66,47,840 पहुंच गई। वहीं ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या भी 100 से ज्यादा हो गई है।
राज्य में बढ़ते ओमिक्रोन और कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। सरकार ने प्रदेश में नाईट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। राज्य में रात 9 से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंध रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाएं खुली रहेंगी। इसके अलावा सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
नई गाइडलाइन्स के मुताबिक जिम, स्पा, होटल, थिएटर और सिनेमा हॉल 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों में भी मौजूद लोगों की संख्या 100 से अधिक नहीं होनी चाहिए और खुली जगह में यह संख्या 250 से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान क्षमता के सिर्फ 25% लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी।
इधर मुंबई में स्थिति ना बिगड़े इसके लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त ने न्यू ईयर के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें खुली या बंद जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने की मनाही है। यह आदेश 25 दिसंबर रात 12 बजे से लागू हो गया है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...