मुंबई, महाराष्ट्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इसी बीच रायगढ़ जिले में लैंडस्लाइड हुआ है। इस घटना में अबतक 35 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 40 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव काम में लगी हुई है।
दरअसल, भारी बारिश के कारण रायगढ़ के महाड़ तहसील के तलीय गांव में गुरूवार शाम लैंडस्लाइड की घटना हो गई थी। घटना के बाद से ही यहां राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि लगातार हो रही बारिश और बाढ़ जैसे हालात बनने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी मुश्किलें आ रही है।
वहीं, कर्नाटक से महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग को जोड़ने वाले रोड पर बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आने के बाद रोड को बंद कर दिया गया है। इस पूरी सड़क पर मिट्टी और पत्थर का मलबा गिरा है।
इसके अलावा महाराष्ट्र के कोल्हापुर के निपानी क्षेत्र में जलजमाव की वजह से कोल्हापुर-बेंगलुरु हाईवे बंद कर दिया गया है। रायगढ़, रत्नागिरी और कोल्हापुर जिलों में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों में भी एनडीआरएफ की इकाइयों को तैनात किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई समेत कोंकण के पूरे इलाके को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले दो दिन यानी कि 24 और 25 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...