इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|04:04|IST
ताजा खबर

भारी बारिश से अस्त व्यस्त मुम्बई, चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से 23 की मौत

Updated: digiana.com | Jul 18, 2021, 01:07 PM IST

भारी बारिश से अस्त व्यस्त मुम्बई, चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से 23 की मौत

मुंबई, मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। महाराष्ट्र के चेंबूर और विक्रोली इलाके में भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। चेंबूर में घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्य को देखने के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे पहुंचे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मूसलाधार बारिश के कारण चेंबूर और विक्रोली में दुर्घटनाओं में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है और घोषणा की है कि सरकार मृतकों के उत्तराधिकारियों को 5 लाख रुपये देगी और घायलों को मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। 'बहुत भारी वर्षा' के कारण रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण 17 ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित या मोड़ दिया गया है। जलभराव वाले इलाकों में सभी पंप काम कर रहे हैं। मालूम हो कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जगह- जगह जल भराव हो गए हैं। मुंबई में करीब आज सुबह 3.30 बजे के आस- पास से कम समय में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक, सड़कें नदी-नालों की तरह नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सड़क पर कारें भी बहती नजर आईं हैं। वहीं, मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 4 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में बुरी तरह से सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों पर बारिश का भारी असर पड़ा है। कई इलाको में बारिश का पानी भर गया है।
मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। यहां रात से हो रही भारी बारिश की वजह से जगह जगह पर पानी भर गया है और सड़कों पर जल सैलाब देखा जा रहा है। दूसरी और मुंबई में आज सुबह भारी बारिश के बाद बारिश का पानी मुंबई के बोरीवली पूर्वी इलाके में घुस गया। यहां पानी में कार भी बहती नजर आई है। मुंबई के कांदिवली पूर्वी इलाके के हनुमान नगर में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में भारी से भारी बारिश मुंबई के कुछ इलाकों में होने का रेड अलर्ट जारी किया था बिजली, गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया था । बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में आज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। गांधी मार्केट में भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.