इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|12:18|IST
ताजा खबर

पिछली सरकार में अपराधी खेल खेलते थे, आज योगी माफिया के साथ जेल-जेल खेल रहे - PM मोदी

Updated: digiana.com | Jan 02, 2022, 04:37 PM IST

पिछली सरकार में अपराधी खेल खेलते थे, आज योगी माफिया के साथ जेल-जेल खेल रहे - PM मोदी

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे। सलावा में उन्होंने UP की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा, 'यहां से हर साल 1000 से अधिक बेटे-बेटियां खिलाड़ी बनकर निकलेंगे। क्रांतिवीरों की नगरी खेल नगरी बनेगी। पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे। पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे। बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे। पहले की सरकार अपने खेल में लगी रहती थी। इसी का नतीजा था कि लोग पलायन को मजबूर हो गए थे। अब योगी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है।
जिधर युवा चलेगा-उधर भारत चलेगा
मोदी ने कहा हम 21वीं सदी में हैं। नए भारत में सबसे बड़ा दायित्व युवाओं पर है। युवा नए भारत का नेता और नेतृत्व करने वाला है। जिधर युवा चलेगा-उधर भारत चलेगा। जिधर भारत चलेगा, उधर ही दुनिया चलने वाली है। आज साइंस से साहित्य तक हर तरफ युवा ही छाए हैं। खिलाड़ियों के सामर्थ्य को बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार ने चार शस्त्र दिए हैं। संसाधन, ट्रेनिंग की आधुनिक सुविधा, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, चयन में परदर्शिता। युवाओं में खेल को लेकर विश्वास पैदा हो, खेल को प्रोफेशनल बनाने का हौसला बढ़े। यही मेरा संकल्प और सपना है'।
PM की बड़ी बातें
पहले बेटियां घर से निकलने में डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां खेल में अपना परचम लहरा रहीं, नाम रोशन कर रही हैं। पिछली सरकार ने यूपी के किसानों को गन्ना के मूल्यों के भुगतान से तरसा दिया। मेरठ के सोतीगंज बाजार में चोरी की गाड़ियों के साथ खेल होते थे। इस खेल का भी योगी सरकार में The End हो रहा है। अब यूपी एथनॉल के उत्पादन में अव्वल बन रहा है, 12 हजार करोड़ रुपए का एथेनॉल अकेले यूपी से खरीदा गया है।अब UP में असली खेल को बढ़ावा मिल रहा है। युवाओं को खेल की दुनिया में छा जाने का मौका सरकार दे रही है। अब क्रांतिवीरों की नगरी, खेल वीरों की नगरी के रूप में भी एक नई पहचान स्थापित करेगी। सिंधु घाटी के सभ्यता से लेकर देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम तक इस क्षेत्र ने दुनिया को दिखाया कि भारत का सामर्थ्य क्या होता है।
सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचकर दिया संदेश- दिल्ली अब दूर नहीं
पीएम ने मेरठ में काली पलटन मंदिर में पूजा की। यह मंदिर कैंट एरिया में है। पीएम दिल्ली से ही सड़क मार्ग होते हुए एक्सप्रेस-वे से मेरठ पहुंचे। शहीद स्मारक में अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन किया। मंगल पांडे की प्रतिमा पर पीएम मोदी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजकीय संग्रहालय में इतिहास के पन्नों का अवलोकन किया। यहां 1857 क्रांति से जुड़ा पश्चिमी यूपी का इतिहास मौजूद है।
खराब विजिबिलिटी से उड़ान में दिक्कत
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी की वजह से हेलिकॉप्टर उड़ान नही भर सका। इसके बाद पीएम दिल्ली से एक्सप्रेस-वे के रास्ते मेरठ पहुंचे। मोदी ने देश को यह संदेश दिया कि मेरठ से दिल्ली अब दूर नहीं है, सिर्फ 40 मिनट में पहुंचा जा सकता है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने भाजपा को यूपी की खेल संस्कृति और सुविधाएं बर्बाद करने वाला करार दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए योगी सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। जनता 2022 में जवाब देगी। PM मोदी ने सलावा में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया। लगभग 700 करोड़ रुपए से यूनिवर्सिटी तैयार होगी। यह यूपी की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। देशभर के 25 हजार खिलाड़ियों समेत कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक की भीड़ जुटी। प्रधानमंत्री ने 32 खिलाड़ियों से संवाद भी किया।
यूनिवर्सिटी में होंगी ये सुविधाएं
मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी का मैदान, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में सिंथेटिक हॉकी ग्राउंड, लॉन टेनिस कोर्ट, जिमनेजियम हॉल, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, स्विमिंग पूल, और एक साइक्लिंग वेलोड्रोम समेत अत्याधुनिक खेल सुविधाएं होंगी। इसके अलावा एक हॉल होगा, जिसमें निशानेबाजी, स्क्वैश, जिम्नास्टिक, तीरंदाजी, कैनोइंग समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी. यूनिवर्सिटी में 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़ियों समेत कुल 1,080 खिलाड़ी एक साथ प्रशिक्षण ले सकेंगे।

सम्बंधित खबरें...
केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत, बनाई जाती थी प्लास्टिक...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2022, 08:13 AM IST ]

हापुड़, उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक केमिकल फैक्ट्री...

सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण...
[ Posted On digiana.com | Mar 05, 2022, 09:19 AM IST ]

मेरठ, शनिवार सुबह उठार प्रदेश से ट्रेन में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेरठ के पास दौराला स्टेशन पर...

आपसी रंजिश में प्रसपा नेता की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार...
[ Posted On digiana.com | Feb 26, 2022, 06:32 PM IST ]

मेरठ, उत्तर प्रदेश के मेरठ में आपसी रंजिश के चलते नेता की चचेरे भाई ने हत्या कर दी। घटना कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र की है।...

असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला, हुई 3-4 राउंड फायरिंग
[ Posted On digiana.com | Feb 03, 2022, 06:23 PM IST ]

मेरठ, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खाफिले पर हमला हुआ है। ओवैसी ने दावा किया है कि...

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, नाले में गिरी छात्रों की कार,...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2021, 06:11 PM IST ]

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में 12वीं के दो छात्रों की जान चली गई है। वहीं तीसरे छात्र की...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.