इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|00:54|IST
ताजा खबर

 हिंदू संगठन के ऐलान के बाद अलर्ट पर पुलिस, ईदगाह की बढ़ाई सुरक्षा

Updated: digiana.com | Dec 06, 2022, 11:01 AM IST

 हिंदू संगठन के ऐलान के बाद अलर्ट पर पुलिस, ईदगाह की बढ़ाई सुरक्षा

मथुरा: अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने वाले दिन छह दिसंबर को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर हिंदू महासभा ने मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल की प्रतिमा को स्थापित करने का ऐलान किया है। हिंदू संगठन के इस ऐलान के बाद आगरा और मथुरा का प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के आस पास के इलाके में धारा 144 लागू करते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया है। दरअसल, अखिल भारत हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया ने कहा है कि वे 6 दिसंबर को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नजदीक बनी शाही जामा मस्जिद में रुद्राभिषेक करेंगे और लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करेंगे। अगर पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो वहीं आत्मदाह कर लेंगे।
वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमें प्रशासन आगे नहीं जाने देगा, तो जिस जगह हमें रोका जाएगा, हम वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उन्हें रोका तो वे आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने उनके कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
इधर, कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा मंगलवार को काला दिवस एवं हिंदू संगठनों द्वारा शौर्य दिवस मनाए जाने की खबर है। इसको दृष्टिगत रखते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले को 29 सेक्टरों में बांट कर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने बताया कि देहात क्षेत्र को 20 सेक्टर में बांटा गया है।
एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि थाना गांधीपार्क, कोतवाली, देहलीगेट, सासनीगेट, सिविल लाइंस, क्वार्सी, रोरावर समेत नौ क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। शहर को नौ सेक्टर में बांटा गया है। संबंधित अधिकारी ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहकर विशेष सतर्कता बरतते हुए पुलिस अधिकारी के संपर्क में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगें।

सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

 कोरोना को लेकर योगी सरकार अलर्ट, विदेश यात्रा से लौटे लोगों...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 03:39 PM IST ]

नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...

 नए साल पर बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी, बच्चे, बुजुर्ग और...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 06:32 PM IST ]

मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...

'पठान' पर बोले महंत राजू दास, जिस थिएटर में फिल्म चले उसे फूंक...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:08 PM IST ]

अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.