इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 March, 2024|17:01|IST
ताजा खबर

गर्मी में आम है सनबर्न की समस्या, इन घरेलू उपायों से साफ़ करें चेहरा

Updated: digiana.com | Mar 26, 2022, 06:36 PM IST

गर्मी में आम है सनबर्न की समस्या, इन घरेलू उपायों से साफ़ करें चेहरा

नई दिल्ली, गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा बहुत अधिक प्रभावित होती है। खासतौर पर त्वचा धूप की तेजी के कारण झुलस जाती है जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते या फिर जगह-जगह स्पॉकट आ जाते हैं जिनमें खुजली और जलन भी होती है। इतना ही नहीं, इससे त्वचा पर भद्दे से दाग भी पड़ने लगते हैं। जाहिर है, यह दाग चेहरे की सुंदरता को कम करते हैं। धूप के संपर्क में जब त्वचा सारा दिन आती है, तो आपको त्वचा से संबंधित गंभीर समस्याएं जैसे स्किन कैंसर होने का जोखिम भी बढ़ सकता है। यदि आपको भी सनबर्न हो गया है, तो कुछ घरेलू उपायों से आप इसे ठीक कर सकते हैं।
सनबर्न ठीक करने के घरेलू उपाय-
खीरा लगाएं-खीरा हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो त्वचा की जलन से राहत पाने में मदद करते हैं। सीधे तौर पर इसका सेवन करने से यह आपके शरीर को भीतर से ठंडा करता है। साथ ही खीरे की स्लाइस काटकर उसे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा आप खीरे को मसलकर क्रीम के रूप में इसे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।
दही लगाएं-सनबर्न से राहत पाने के लिए त्वचा पर दही लगाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दही का पीएच लेवल हाई होता है जो त्वचा की जलन को शांत करने में मदद करता है और सनबर्न से राहत प्रदान करता है।
बर्फ लगाएं-बर्फ त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना जलन और दर्द कम करने में मदद मिलती है लेकिन बर्फ को सीधे तौर पर त्वचा न लगाएं। इसके बजाए आइस पैक का इस्तेमाल करें या आप किसी मोटे कपड़े में बर्फ को लपेटकर भी इससे त्वचा की सिंकाई कर सकते हैं। इसके अलावा पानी में बर्फ डालकर नहाने से भी सनबर्न से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
हाइड्रेट रहें-जब आप धूप के संपर्क में आते हैं तो आपके शरीर से पसीना निकलता है इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा में जलन और सूजन हो सकती है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप पर्याप्त पानी पीते रहें। इससे आपकी त्वचा को ठीक होने में भी मदद मिलेगी।

सम्बंधित खबरें...
बिस्तर से उठते ही आते है चक्कर, इन बीमारियों के हो सकते है संकेत...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 05:39 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को सुबह नींद से जागने के बाद बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है और वे फिर एकदम से सिर पकड़कर बैठ...

होना चाहते हैं सफल, इन आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 05:19 PM IST ]

नई दिल्ली:  जिंदगी में सफल तो हर कोई होना चाहता है लेकिन उसके लिए अपने अंदर बदलाव लाना और उन्हें जिंदगी का हिस्सा बनाना...

बिना दवाई के आगे बढ़ाए पीरियड्स की डेट, इन चीजों का करें सेवन
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 06:51 PM IST ]

नई दिल्ली: पीरियड्स एक नैचरल ऐक्टिविटी है, जो हर महीने आती है और उसे टाला भी नहीं जा सकता। पीडियड्स के दौरान मूड स्विंग्स...

चुटकियों में दूर होगा दांतों का पीलापन, अपनाएं ये देसी जुगाड़
[ Posted On digiana.com | Oct 21, 2022, 06:28 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारा सबसे पहले ध्यान सामने वाले के दांतों पर जाता...

आपकी ये आदतें बनती है बार-बार मुंहासों का कारण, जल्द बदल लें
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 05:50 PM IST ]

नई दिल्ली, आजकल युवा कील-मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। चेहरे पर पिंपल निकलने की समस्या आमतौर पर टीनएज से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.