इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|18:51|IST
ताजा खबर

मध्य प्रदेश के कटनी में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंसी, कई मजदूर दबे

Updated: digiana.com | Feb 13, 2022, 12:18 PM IST

मध्य प्रदेश के कटनी में नर्मदा घाटी परियोजना की सुरंग धंसी, कई  मजदूर दबे

कटनी: मध्यप्रदेश स्थित कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार रात बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंस गई। बताया जा रहा है कि इसमें कुल नौ मजदूर फंस गए थे जिसमें से कईयों को निकाला जा चुका है। जबलपुर से मौके पर पहुंची स्टेट डिजआस्टर इमरजेंसी फोर्स (SDERF) की टीम की सहायता से राहत व बचाव कार्य चलाया गया और टीम के सफल प्रयास से मजदूरों को मलबे से निकालने का काम जारी है।
टनल हादसे के दौरान मलबे से सुरक्षित निकाले गए मजदूरों की पहचान भी कलेक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। इसमें मजदूर दीपक, नर्मदा व मुन्नीदास पडकुर गांव, जिला सिंगरौली के रहने वाले हैं। वहीं इंद्रमणी कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली, विजय कोल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल बाहर निकाला। शेष मजदूरों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नहर के निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों के दबने के समाचार से दु:ख हुआ। यह राहत की बात है कि 9 में से 3 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
कटनी के कलेक्टर प्रियांक एम ने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजोरा ने राज्य सचिवालय से जारी राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर जीवित हैं और SDERF की टीम उन्हें मलबे से निकालने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर से बात की और हादसे की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जख्मी मजदूरों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।
कलेक्टर प्रियांक ने बताया, 'टनल हदसे में फंसे मजदूरों को सकुशल निकालने में जुटी एसडीईआरएफ की टीम ने वहां मौजूद मजदूरों से उनकी जानकारी ली। घटनास्थल पर विधायक प्रणय पांडे, कलेक्टर प्रियांक एम, डीआईजी राजाराम सिंह और एसपी सुनील जैन भी मौजूद रहे।' नई दुनिया के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े सात सात से आठ बजे के बीच स्लीमनाबाद के पास जब यह मजदूर काम कर रहे थे, तभी मिट्टी बगल से धंसकने लगी और मजदूर उसके नीचे दब गए।

सम्बंधित खबरें...
वैक्सीन लगवाने के एक दिन बाद महिला के पेट में बच्चे की मौत,...
[ Posted On digiana.com | Nov 13, 2021, 03:57 PM IST ]

कटनी, कोरोना के खतरे से बचने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। इसी बीच वैक्सीन पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे...

डब्ल्यूसीसीबी टीम ने दबोचे वन्यजीव शिकारी व अंगों के तस्कर...
[ Posted On digiana.com | Jun 29, 2021, 06:06 PM IST ]

जबलपुर, वाइल्ड लाइफ क्राईम कंट्रोल ब्यूरों (डब्ल्यूसीसीबी) जबलपुर की टीम एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो विलुप्ती की कगार...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.