इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|23:39|IST
ताजा खबर

जालसाज ‘प्रेमी जोड़े’ की कहानी, लोंगो के बैंक अकाउंट कर देते थे खाली

Updated: digiana.com | Jul 27, 2021, 06:54 PM IST

जालसाज ‘प्रेमी जोड़े’ की कहानी, लोंगो के बैंक अकाउंट कर देते थे खाली

जबलपुर, खाताधारक के खाता में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराने सहित अन्य तरीके से बैंकों से धोखाधड़ी करने वाले जालसाज ‘प्रेमी जोड़े’ को पुलिस ने पकड़ा है। खाताधारकों के साथ लगातार हो रही धोखाधड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने क्राइम ब्रांच, साइबर सेल एवं थाना प्रभारियों को जालसाजों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
संयुक्त कार्रवाई में बरेला पुलिस ने 19 साल की लड़की और उसके 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी को पकड़ा है। जालसाज जोड़े ने सिहोरा-पनागर एवं बरेला बैंक के खाताधारकों के खाते से लाखों रुपए उड़ा दिए। पुलिस पूछताछ में 5 धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से जिले में हुईं अन्य ऑनलाइन ठगी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खाताधारकों के बैंक खाते में सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी रकम आहरण कर लेने वाली 19 वर्षीय कुमारी संजना गुप्ता निवासी गोहलपुर थाना के पीछे एवं उसके 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी को पकड़ा गया है। जालसाजी करने वाली युवती संजना के कब्जे से 10 हजार रुपए, 4 मोबाइल एवं धोखाधड़ी के रुपयों से खरीदे सोने-चांदी के जेवर कीमत करीब डेढ लाख जब्त किए गए हैं। जालसाजी करने वालों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 201 का अपराध सिहोरा, पनागर एवं बरेला थाना में पंजीबद्ध है। शेष रकम की जप्ती के संबंध में आरोपी युवती को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक बरेला के अलावा थाना पनागर क्षेत्र में 4 घटनाए सिहोरा में एक एवं पाटन में एक धोखाधड़ी करना भी युवती ने कबूल किया है।
इन मामलों का पुलिस ने किया खुलासा
रामपुर निवासी शिवानी रैकवार ने बरेला पुलिस को बताया था कि उसका बैंक आफ इंडिया शाखा बरेला में एकाउंट है। खाता में आधारकार्ड एवं मोबाइल नम्बर लिंक है। 13 जुलाई से 16 जुलाई के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने खाते से लिंक बदलवाकर 90 हजार रुपए निकाल लिए थे, जबकि उसने बैंक को कोई आवेदन नहीं दिया न ही अधारकार्ड दिया था।
अर्चना यादव निवासी पिपरिया बरेला के खाते से जालसाज युवती ने लिंक बदलकर स्टेट बैंक से करीब एक लाख 61 हजार 490 रुपए निकाल लिए। अर्चना 16 जुलाई को पासबुक में एंट्री कराने बैंक पहुंची तो पता चला कि खाते से किसी ने रकम निकाल ली है।
उक्त मामले में फर्जी आवेदन पत्र तैयार कर अर्चना के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी की गई थी। तुलसीराम पटैल निवासी गुरजी थाना सिहोरा ने पुलिस को बताया था कि उसके खाते से किसी अज्ञात के द्वारा 1 लाख 78 हजार रूपए धोखाधड़ी करते हुए निकाल लिए गए। थाना पनागर में नंदनी लोधी निवासी गांधी वार्ड की शिकायत पर पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। नंदनी ने पुलिस को बताया कि उसके खाते से 72 हजार रुपए निकाल लिए गए है। पनागर में दूसरा मामले में उमा बाई निवासी भावे नगर के खाते से इसी जालसाज युवती ने 40 हजार रुपए धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे। पुलिस ने इन सभी मामलों में हुई धोखाधड़ी का खुलासा किया है।
शातिर जालसाजों को गिरफ्तार करने में टीआई बरेला सुशील चैहान, एसआई मुनेश लाल,चैन सिह, अशोक दबे, मनोज झारिया, सूरज मिश्र, सावित्री धुव्रे, एवं काइम ब्रांच के रमाकांत मिश्र,राजेन्द्र, मुकेश पाटकर, अजय लोधी, निशा नेमा एवं सायबर सेल के राजेश शर्मा, नितिन जोशी, कृष्णचंद तिवारी एवं अभिजीत भट्टाचार्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

एमपी के 6 जिलों में लगे भूकंप के झटके, डिंडोरी रहा केंद्र
[ Posted On digiana.com | Nov 01, 2022, 11:11 AM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...

जबलपुर हाईकोर्ट में वकील ने की आत्महत्या, भड़के वकीलों ने...
[ Posted On digiana.com | Sep 30, 2022, 05:31 PM IST ]

जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,  जिसके बाद साथी...

सौतेले बेटे की शिकायत लेकर पुलिस पास पहुंची मां, घर लौटी तो...
[ Posted On digiana.com | Sep 07, 2022, 02:54 PM IST ]

जबलपुर:  घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...

जबलपुर के RTO के घर पैसा ही पैसा, घर में बना रखा था निजी थिएटर
[ Posted On digiana.com | Aug 18, 2022, 05:58 PM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.