इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|01:41|IST
ताजा खबर

कपडे़ पहन रही लड़की का वीडियो बना अड़ीबाजी करने वाले कथित पत्रकारों की गैंग गिरफ्तार

Updated: digiana.com | Jul 30, 2021, 06:18 PM IST

कपडे़ पहन रही लड़की का वीडियो बना अड़ीबाजी करने वाले कथित पत्रकारों की गैंग गिरफ्तार

जबलपुर, पत्रकारिता की धौंस दिखाकर अड़ीबाजी करने वाले कथित पत्रकारों की एक गैंग को मदनमहल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए कथित पत्रकारों पर आरोप है कि वे युवती का जबरन आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने अड़ीबाजी करने वाले जेपी सिंह, अर्पित ठाकुर, रवि वेन, शैलेंद्र गौतम, पकंज गुप्ता, संतोष जैन सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 452, 354, 354(क) 354(ख) 354(ग) 327,294, 323,506,147,148 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस जेपी सिंह, संतोष जैन, पंकज गुप्ता एवं विवेक मिश्र को हिरासत में ले पूछताछ करते हुए शेष अन्य की तलाश कर रही है।
मदन महल पुलिस ने बताया कि तिलवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय सरिता (परिवर्तित नाम) 25 जुलाई को अपनी सहेली के घर शुक्ला नगर गई थी। सरिता ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे की तबीयत खराब थी, उपचार के लिए वह सहेली से कुछ रुपए उधार मांगने के लिए गई थी।
सहेली के घर में बाथरूम गई तभी एकाएका कुछ लोगों की आवाज आने लगी। जेपी सिंह और अर्पित ने लात मारते हुए बाथरूम का दरवाजा खोला और वीडियो बनाते हुए आरोप लगाने लगे की तुम वैश्यावृत्ति करती हो। सरिता ने पुलिस को बताया कि बाथरूम में जींस पहनते समय इन लोगों ने आपत्तिजन वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद सभी लोग सहेली के साथ मारपीट करते हुए धमकाते हुए ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए की मांग करने लगे।
रुपए न देने पर उक्त आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। लड़की ने शिकायत में यह भी कहा कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से बहुत बदनामी हो रही है, ऐसी बदनामी से अच्छा है कि आत्महत्या कर लूं। यदि में आत्महत्या करती हूं तो मेरी मौत के जिम्मेदार जेपी सिंह, अर्पित ठाकुर, रवि वेन, शैलेंद्र गौतम, पकंज गुप्ता, संतोष जैन सहित अन्य होंगे।
ग्वारीघाट थाना में भी दर्ज हुई एफआईआरपत्रकारिता की आड़ में अड़ीबाजी कर धमकी देते हुए रुपए मांगने की शिकायत पर ग्वारीघाट पुलिस ने 3 नामजद सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध 452, 294, 506, 327, 147, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
ग्वारीघाट टीआई विजय परस्ते ने बताया कि भीमनगर निवासी 23 वर्षीय आशु उर्फ आशीष राजपूत की शिकायत पर विवेक मिश्र, जेपी सिंह, पंकज गुप्ता सहित अन्य तीन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आशीष राजपूत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पेशे से वह ड्राइवर है, 7 जुलाई की शाम 4 से 5 बजे के बीच वह भीम नगर स्थित किराए के घर में अपनी महिला मित्र के साथ था, तभी विवेक मिश्र, जेपी सिंह, पंकज और अन्य तीन आए और दरवाजे खटखटाया। दरवाजा खोलने पर सभी एकदम से अंदर घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। आशीष ने बताया कि मेरे द्वारा पूछा गया कि आप लोग अचानक घर में कैसे घुस आए तो उन्होंने कहा कि हम क्राइम ब्रांच पुलिस जबलपुर से हैं।
सभी लोगों ने एक राय होकर जान से मारने की धमकी देने लगे और रुपयों की मांग करने लगे। आशीष द्वारा रुपए न होने की बात कही गई तो उन्होंने बैंक के दो एटीएम लेकर उसका गोपनीय कोड पूछा और आए हुए 6 व्यक्तियों में से दो ने एटीएम जाकर 24 हजार रुपए निकाल लिए। इसी दौरान इन लोगों ने 1500 नगद भी डरा-धमकाकर ले लिए।
आरोपियों ने कहा कि फोन पे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दो। आरोपी आशीष को छोटी लाइन फाटक स्थित एक मोबाइल दुकान में ले जाकर फोन पे के माध्यम से 11 हजार रुपए ट्रांसफर कराए फिर दुकानदार से नगद 11 हजार रुपए लेकर चले गए। आशीष राजपूत ने आज ग्वारीघाट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

एमपी के 6 जिलों में लगे भूकंप के झटके, डिंडोरी रहा केंद्र
[ Posted On digiana.com | Nov 01, 2022, 11:11 AM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...

जबलपुर हाईकोर्ट में वकील ने की आत्महत्या, भड़के वकीलों ने...
[ Posted On digiana.com | Sep 30, 2022, 05:31 PM IST ]

जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,  जिसके बाद साथी...

सौतेले बेटे की शिकायत लेकर पुलिस पास पहुंची मां, घर लौटी तो...
[ Posted On digiana.com | Sep 07, 2022, 02:54 PM IST ]

जबलपुर:  घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...

जबलपुर के RTO के घर पैसा ही पैसा, घर में बना रखा था निजी थिएटर
[ Posted On digiana.com | Aug 18, 2022, 05:58 PM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.