इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|18:02|IST
ताजा खबर

क़त्ल करने के लिए फ्लिपकार्ट से खरीदा चाकू, जबलपुर पुलिस ने दी कंपनी को चेतावनी

Updated: digiana.com | Aug 03, 2021, 03:44 PM IST

 क़त्ल करने के लिए  फ्लिपकार्ट से खरीदा चाकू, जबलपुर पुलिस ने दी कंपनी को चेतावनी

जबलपुर: जबलपुर में रविवार रात विकास मराठा (30) की हत्या में जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ड से चाकू खरीदकर कत्ल किया था। जबलपुर पुलिस ने कंपनी को पत्र भेजकर चेताया है कि ऐसे प्रोडक्ट बेचना बंद करें, वरना अपराध में कंपनी को भी सह आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस ने कंपनी से ऐसे चाकू खरीदने वालों की सूची भी मांगी है। बता दें कि फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के पोर्टल पर 100 से 250 रुपए में ऐसे चाकू बिक रहे हैं।
छह महीने में जबलपुर में चाकूबाजी से 12 हत्याएं
जबलपुर में जिले में पिछले छह महीने में चाकूबाजी में लगभग 12 से अधिक हत्याएं हुई हैं। इसमें से कई मामले में पूछताछ में सामने आया था कि आरोपियों ने ऑनलाइन पोर्टल से चाकू खरीदे थे। ASP सिटी रोहित काशवानी के मुताबिक ऑनलाइन पोर्टल के जबलपुर ऑफिस से ऐसे लोगों की पूरी सूची मंगवाई गई है। ऐसे सभी लोग पुलिस की रडार पर होंगे। ये लाेग चाकू लेकर घूमते मिले तो कार्रवाई होगी।
चाकूबाजों की चेकिंग का अभियान
पुलिस रोज शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चाकूबाजों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चला रही है। इसमें संदिग्धों को पकड़ कर चाकू या अन्य कोई धारदार हथियार की तलाशी ली जाती है। खासकर चाकूबाजी के लिए संवेदनशील स्थलों पर पुलिस को अलर्ट किया गया है। वहीं विकास मर्डर मामले में दमोहनाका की संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इस चौराहे पर तीन थानों की सीमा जुड़ती है। यहां के कुछ चाय वाले दुकान देर रात तक खुलते हैं। इस कारण शहर भर के आपराधिक तत्वों का यहां जमावड़ा लगा रहता है।
ये थी घटना
विकास मराठा परिचित बंटी मराठा के साथ एक अगस्त को बाइक से गोहलपुर की ओर से दमोहनाका जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक एक दंपती की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद वह भाग कर दमोहनाका पहुंचा। वहां आनंद व अनिकेत पहले से खड़े थे। विकास को देखते ही बदले की आग में जल रहे दोनों भाइयों ने चाकू से उसके गर्दन और शरीर पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया था। दोनों आरोपियों को बाद में दमोहनाका चौक पर चाकू लहराते हुए डायल-100 के प्रधान आरक्षक रविशंकर शुक्ला ने ड्राइवर सुभाष साहू की मदद से दबोच लिया था।

सम्बंधित खबरें...
प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज जबलपुर से प्रियंका...
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 06:15 PM IST ]

जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...

एमपी के 6 जिलों में लगे भूकंप के झटके, डिंडोरी रहा केंद्र
[ Posted On digiana.com | Nov 01, 2022, 11:11 AM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के मुताबिक़, सुबह 8:४३ मिनट पर धरती...

जबलपुर हाईकोर्ट में वकील ने की आत्महत्या, भड़के वकीलों ने...
[ Posted On digiana.com | Sep 30, 2022, 05:31 PM IST ]

जबलपुर: जमानत में जज के विपरीत टिप्पणी जबलपुर हाईकोर्ट में एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है,  जिसके बाद साथी...

सौतेले बेटे की शिकायत लेकर पुलिस पास पहुंची मां, घर लौटी तो...
[ Posted On digiana.com | Sep 07, 2022, 02:54 PM IST ]

जबलपुर:  घर में रह रहा सौतेला बेटा मां के साथ मारपीट करता है, उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने गृहस्थी का सामान...

जबलपुर के RTO के घर पैसा ही पैसा, घर में बना रखा था निजी थिएटर
[ Posted On digiana.com | Aug 18, 2022, 05:58 PM IST ]

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर छापामार कार्रवाई की...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.