इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 April, 2024|18:44|IST
ताजा खबर

बैंक से आए SMS तो मत करिए इग्‍नोर, मिलेंगे 4 लाख

Updated: digiana.com | May 27, 2021, 03:23 PM IST

बैंक से आए SMS तो मत करिए इग्‍नोर, मिलेंगे 4 लाख

नई दिल्‍ली, अगर आपको अपने बैंक से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना (PMSBY) में शामिल होने का SMS मिले तो उसे एकदम इग्‍नोर मत करिए। क्‍योंकि इन दो पॉलिसी में कम से कम प्रीमियम में  लाइफ इन्शोरेन्स और एक्सीडेंटल, डेथ/डिसेबिलिटी इन्शोरेन्स कवर मिलेगा। ये दोनों कवर 2-2 लाख रुपए तक के होंगे। इन पॉलिसी का टर्म 1 जून से शुरू होता है तो इन दिनों बैंक लोगों को ये पॉलिसी लेने के लिए प्रमोशनल SMS और EMail भेज रहे हैं।

बैंक से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

महज 330 रुपये सालाना प्रीमियम देकर इसमें एनरोल हो सकते हैं। आपको 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इसकी मियाद साल भर रहती है। इसे हर साल रिन्युअल कराया जाता है। ध्यान रहे कि पॉलिसी लेने के लिए बैंक में खाता होना चाहिए। इस पॉलिसी को लेने के बाद बैंक आपसे हर साल इसे रीन्‍यू कराने को रिमाइंड कराएगा। 18 से 50 साल तक के लोग इस पॉलिसी को ले सकते हैं। यह स्कीम LIC और प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से ऑफर की जा रही है।

स्‍कीम के फायदे

  1. किसी भी मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं है।
  2. उम्र 18 से 50 साल के बीच में होनी चाहिए। पॉलिसी 55 साल में मैच्योर होती है।
  3. प्लान को हर साल रिन्यू कराना पड़ता है। इसमें 2 लाख रुपये का कवर मिलता है। 
  4. 330 रुपये सालाना प्रीमियम देना है। यह रकम आपके बैंक अकाउंट से ECS (Electronic Clearing Service) के जरिए ली जाती है।
  5. PMJJBY के तहत जो रकम ली जाती है, उसमें बैंक Administrative Fees लगाते हैं। इसके अलावा, रकम में GST भी लागू है। 
  6. बीमा पॉलिसी एक साल या उससे ज्यादा के लिए चुनी जा सकती है। 
  7. ECS होने से बैंक खुद ही अकाउंट से पैसे काट लेगा। 
  8. आ सकते हैं वापस 

पॉलिसीहोल्डर किसी वजह से पॉलिसी से बाहर हो जाता है तो भी वह दोबारा प्रीमियम देकर वापस आ सकता है।

ऐसे मिलेगा Claim

पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने की स्थिति में नॉमिनी को क्लेम फॉर्म भरकर और साथ में मृत्यु प्रमाण-पत्र (डेथ सर्टिफिकेट) उस बैंक में जाकर देना होता है जहां पॉलिसीहोल्डर का सेविंग बैंक अकाउंट है। इस पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। 

 प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना (PMSBY)

इस योजना में दो लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल, डेथ/डिसेबिलिटी इन्शोरेन्स कवर मिलता है। यह पॉलिसी 1 साल के लिए है। दोबारा रीन्‍यू कराने के लिए प्रीमियम अदा करना होगा। इसका सालाना प्रीमियम महज 12 रुपए है। यह पॉलिसी कवर 1 जून से 31 मई तक चलता है। बाकी शर्तें PMJJBY जैसी हैं।

कैसे करें आवेदन 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के लिए फॉर्म भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं। अंग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती, बांग्ला, कन्नड़, ओडिया, मराठी, तेलुगू और तमिल में भी आप यह फॉर्म भर सकते हैं। योजना को लेकर अधिक जानकारी पाने के लिए आप इसकी ऑफिशियल साइट http://jansuraksha.gov.in/ भी विजिट कर सकते हैं।

सम्बंधित खबरें...
 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 02:15 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
[ Posted On digiana.com | Dec 07, 2022, 11:02 AM IST ]

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस...
[ Posted On digiana.com | May 26, 2022, 05:01 PM IST ]

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, FD की ब्याज दरों में हुआ बदलाव...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2022, 03:07 PM IST ]

नई दिल्ली,  प्राइवेट सेक्टFर के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की...

नौकरी करने वालों को लगा बड़ा झटका, EPFO ने ब्याज दरों में की कटौती...
[ Posted On digiana.com | Mar 12, 2022, 02:19 PM IST ]

नई दिल्ली, होली से प्रोविडेंट फंड सब्सक्राइबर्स को बड़ा झटका दिया गया है। प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.